ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
मनी लांड्रिंग मामले में मीसा भारती को अदालत से बड़ी राहत, मीसा और उनके पति शैलेष को मिली जमानत, कोर्ट ने देश ना छोड़कर जाने की शर्त पर दी बेल
मनी लांड्रिंग मामले में मीसा को बड़ी राहत
2
पीएम मोदी को लेकर टीएमसी नेता डेरेक ब्रायन ने की भविष्यवाणी, कहा 15 अगस्त 2018 को आखिरी बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी को लेकर टीएमसी नेता की भविष्यवाणी
3
कांग्रेस नेता जयराम नरेश का बड़ा बयान, कहा पूरे देश को बर्बाद कर देगा लेफ्ट का खात्मा, देश के लिए जरूरी है लेफ्ट की मजबूती
‘लेफ्ट का अंत विध्वंसकारी’
4
यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद कुमार नंदी का विवादित बयान, फूलपुर की चुनावी रैली में सीएम योगी के सामने मुलायम सिंह को रावण और मायावती को बताया शूर्पनखा
यूपी के मंत्री के बिगड़े बोल
5
23 साल पुरानी दुश्मनी के बाद साथ आए एसपी और बीएसपी, राज्यसभा और विधान परिषद में सीट को लेकर गठबंधन की खबर, लोकसभा चुनावों में दोनों पार्टियों के साथ आने से मायावती का इंकार
‘इस हाथ लो उस हाथ दो’ की डील
6
बजट सत्र के दूसरे चरण में पीएनबी घोटाले और राफेल डील को लेकर दोनों सदनों में हंगामा, 10 मिनट के अंदर ही राज्यसभा और लोकसभा हुए स्थगित
दोनों सदनों पहला दिन चढ़ा हंगामें की भेंट
7
शाहजहांपुर में दुकानदार को पुलिसकर्मियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा...पैसे मांगने पर की पिटाई...वीडियो वायरल होने पर पांच सिपाही निलंबित
शाहजहांपुर में यूपी पुलिस की गुंडागर्दी
8
अयोध्या विवाद को लेकर आध्यात्मिक गुरु रविशंकर का बड़ा बयान, कहा विवाद नहीं सुलझा तो सीरिया बन जाएगा भारत
अयोध्या विवाद पर रविशंकर का बड़ा बयान
9
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की अटकलें तेज, दिसंबर में दोनों बंध सकते हैं दोनों परिणय सूत्र में, हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं श्लोका
अंबानी घराने की बहू बनेंगी श्लोका मेहता!
10
शशि कपूर और श्रीदेवी को ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान दी गई श्रद्धांजली, शेप ऑफ वॉटर को बेस्टट फिल्म समेत मिले चार ऑस्कर
ऑस्कर में भी याद की गईं श्रीदेवी