ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
मेघालय में सत्ता की सियासत तेज, कांग्रेस ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, बीजेपी भी झोंक रही पूरी ताकत
मेघालय में ‘कुर्सी की जंग’
2
यूपी में बुआ भतीजे आ सकते हैं साथ, फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में बीएसपी दे सकती है समाजवादी पार्टी को समर्थन
यूपी में बीएसपी और एसपी साथ-साथ!
3
फारुक अब्दुल्ला के फिर से बिगड़े बोल, कहा जिन्ना नहीं नेहरू की वजह से हुआ बंटवारा
‘जिन्ना नहीं नेहरू ने बनाया पाकिस्तान’
4
एसएससी पेपर लीक मामले में छात्रों का आंदोलन तेज, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने पहुंचें अन्ना हजारे
छात्रों के साथ आए अन्ना हजारे
5
पूर्वोत्तर राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद अमित शाह ने राहुल गांधी के इटली जाने पर ली चुटकी, कहा कोई नेता ऐसे में कार्यकर्ताओं को छोड़कर जाता है क्या
राहुल गांधी पर अमित शाह की चुटकी
6
ग्रेटर नोएडा में टोल कर्मियों के साथ दबंगो ने की मारपीट, टोल टैक्स ना देने को लेकर हुआ हंगामा, घटना सीसीटीवी में कैद
दबंगों ने टोलकर्मियों के साथ की मारपीट
7
झारखंड के चाइबासा में तेज रफ्तार कार ने 15 लोगों को रौंदा, सात की मौत
चाइबासा में मौत का तांडव
8
नहीं थम रहा अमेरिका में गोलीबारी का सिलसिला, व्हाइट हाउस के बाहर शख्स ने खुद को मारी गोली
व्हाइट हाउस के बाहर शख्स ने की आत्महत्या
9
आईपीएल 11 में दिनेश कार्तिक होंगे कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान, साढ़े सात करोड़ रुपये में बिके हैं कार्तिक
केकेआर को मिला नया कप्तान
10
रजनीकांत अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘रोबोट 2.0’ का टीजर हुआ लीक, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
‘रोबोट 2.0’ का टीजर लीक