ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
समाजवादी पार्टी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निशाना, कहा, त्रिपुरा की ही तरह यूपी से भी खत्म करेंगे एसपी की लाल टोपी,
एसपी की ‘लाल टोपी’ के अस्त होने का भी वक्त आ गया - सीएम योगी
2.
सहारनपुर में मानवता शर्मसार, लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में भरी पंचायत में युवक की पिटाई कर पिलाया गया पेशाब, घटना से आहत शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश
सहारनपुर में युवक से अमानवीय हरकत
3.
बुलंदशहर में वांछित अपराधी अमित उर्फ कलुआ पुलिस के साथ एनकाउंटर में ढेर, दूसरा भागने में कामयाब, 50 हजार का ईनाम था अमित उर्फ कलुआ पर
बुलंदशहर में इनामी बदमाश ढेर
4.
मुरादाबाद से उठी तीन तलाक बिल के विरोध में आवाज, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर जामा मस्जिद पार्क में रोध प्रदर्शन, तीन तलाक कानून को बताया इस्लामी कानून में खिलवाड़
मुरादाबाद में उठी तीन तलाक कानून को वापस लेने की मांग
5.
बुंदेलखंड में गरीबों को भोजन देने की योजना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा, सरकार किस कानूनी योजना से 5 और 10 रुपये में दे रही गरीबों को भरपेट भोजन
गरीब को भोजन देने वाली योजना पर कोर्ट का सवाल
6.
मध्य प्रदेश के दामोह में हुए होली मिलन समारोह में राज्य के वित्त मंत्री जयंत मलैया की मौजूदगी में बच्चों से कराया गया काम, उठवाई गई बच्चों से जूठी प्लेटें
मध्य प्रदेश में मंत्री जी के सामने बाल श्रम!
7.
एसएससी पेपर लीक मामले में सरकार ने दिए CBI जांच के आदेश, छात्रों ने कहा आदेश नहीं कार्रवाई चाहिए
सीबीआई को सौंपी गई पेपर लीक की जांच
8.
यूपी में आठ मार्च से महिला कर्मचारियों के हाथ होगी दो रेलवे स्टेशनों की बागडोर, कानपुर और इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारी पद से लेकर स्टेशन मास्टर तक होंगी महिलाएं
यूपी के दो रेलवे स्टेशनों की कमान महिलाओं के हाथ
9.
क्वीन में साथ दिखने के बाद कंगना रनौत और राजकुमार राव की अगली फिल्म ‘मेंटल है क्या' का लुक रिलीज, एकता कपूर हैं फिल्म की प्रोड्यूसर
'मेंटल है क्या' का फर्स्ट लुक रिलीज
10.
ऑस्कर अवार्ड्स 2018 में चार पुरस्कारों के साथ छाई द शेप ऑफ वॉटर, मिला बेस्ट फिल्म का अवार्ड
‘द शेप ऑफ वॉटर’ को बेस्ट फिल्म का अवार्ड