ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
गुजरात के भावनगर में भीषण दुर्घटना, 70 बारातियों से भरा ट्रक नाले में गिरा, 26 लोगों की मौत, 12 की हालत गंभीर
गुजरात: सड़क हादसे में 26 की मौत
2
पूर्वोत्तर जीत को लेकर बोले पीएम नरेंद्र मोदी, कहा ये विचारधारा की जीत
‘पूर्वोत्तर की जीत विचारधारा की जीत’
3
मेघालय में पहली बार बनी एनडीए की सरकार, बीजेपी के समर्थन से कॉनेरैड संगमा बने सीएम, शपथ ग्रहण में राजनाथ सिंह और अमित शाह रहे मौजूद
मेघालय में पहली बार एनडीए की सरकार
4
त्रिपुरा में बीजेपी की जीत के बाद गिराई गई लेनिन की मूर्ति, इसे लेकर कई जगह हिंसा, राज्यपाल तथागत राय ने मूर्ति गिराए जाने के पक्ष में किया ट्वीट
त्रिपुरा में बीजेपी आई, लेनिन की मूर्ति गई
5
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों का आतंक, तीन बस और ट्रक में लगाई आग, पूर्व कांस्टेबल की हत्या
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का तांडव
6
कांग्रेस को नहीं भा रहा एसपी और बीएसपी का साथ, गठबंधन को बताया स्वार्थबंधन, कांग्रेस अकेली उतरेगी मैदान में
एसपी बीएसपी का साथ कांग्रेस को नहीं आया रास
7
बिहार के सुपौल में पंचायत की दादागिरी, प्रेम प्रसंग को लेकर युवक युवती की जर्बरदस्ती करवाई शादी, लड़के से लगवाई उठक बैठक, लड़की को थूक चाटने पर किया मजबूर
सुपौल में पंचायत की शर्मनाक करतूत
8
मेहुल चौकसी के 5280 करोड़ के फर्जीवाड़े में आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ बड़ा एक्शन, जारी हुआ समन
आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर को समन
9
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर है भारतीय सेना, ग्लोबल फायरपॉवर की रिपोर्ट में खुलासा, चीन है तीसरे नंबर पर
दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर है भारतीय सेना
10
श्रीदेवी के बाद बॉलीवुड तो एक और झटका, लंबे वक्त से बीमार शम्मी आंटी का निधन, बिग बी ने ट्वीट कर जताया दुख
बॉलीवुड की शम्मी आंटी का निधन