ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
यूपी में बेपटरी हो चुकी चिकित्सा सेवा को पटरी पर लाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वालों को सरकारी अस्पतालों में करना होगा काम, भरवाया जाएगा बांड
यूपी में सुधरेगी चिकित्सा व्यवस्था!
2
शिक्षामित्रों के मानदेय को लेकर विरोध के बीच बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल का बड़ा बयान, बोलीं- शिक्षामित्रों का मानदेय, सुविधाएं बढ़ाने का विचार नहीं
यूपी: शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने का विचार नहीं
3
हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने यूपी-टीईटी 2017 की उत्तर-कुंजी की खारिज, नई मेरिट लिस्ट बनाने के आदेश, 12 मार्च को प्रस्तावित शिक्षक भर्ती परीक्षा भी टलेगी
खारिज हुई यूपी-टीईटी 2017 की उत्तर-कुंजी
4
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में ईद पर बोल गए बड़ी बात, कहा, मैं हिंदू हूं, ईद नहीं मनाता और इसका है मुझे गर्व
सीएम योगी का ‘ईद’पर बड़ा बयान
5
लखनऊ में बदमाशों के हौसले बुलंद, दो हमलावरों ने गार्ड को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मुकदमा दर्ज
लखनऊ में गार्डी की हत्या
6
लखनऊ में पेट्रोल पंप पर बवाल, 60 रुपये का डीजल ज्यादा डालने को लेकर भिड़े पेट्रोल पंपकर्मी और गैराज संचालक, जमकर चले लात-घूसे
लखनऊ में पेट्रोल पंप पर चले लात-घूसे
7
हमीरपुर में सामने आई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में धांधली, नई दुल्हन को आर्टिफिसियल पायल देने का आरोप
हमीरपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में गड़बड़छाला
8
श्रीलंका में मुस्लिम-बौद्धों के बीच हिंसक झड़प के बाद लगा 10 दिनों का आपातकाल, बौद्ध एवं मुस्लिमों के बीच लंबे समय से चल रहा है तनाव
सांप्रदायिक हिंसा के बाद श्रीलंका में आपातकाल
9
त्रिकोणीय T-20 सीरीज के पहले मैंच में श्रीलंका ने भारत को पांच विकेट से दी मात, रोहित शर्मा बोले- हमसे हुई चूक, 175 रनों का दिया था टीम इंडिया ने लक्ष्य
श्रीलंका ने भारत को पांच विकेट से रौंदा
10
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के जन्मदिन पर देखिए अमर उजाला टीवी स्पेशल, जानिए उनके पांच बड़े बयानों के बारे में
बेबाकी के लिए मशहूर अनुपम खेर