ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
गोरखपुर, फूलपुर और अररिया में अखिलेश की सोशल इंजीनियरिंग का टेस्ट, सीएम योगी की साख भी दांव पर
यूपी में बीजेपी की अग्निपरीक्षा
2
यूपी में राज्यसभा चुनावों के लिए कांग्रेस देगी बीएसपी को समर्थन, राज्यसभा की दस सीटों के लिए 23 मार्च को होंगे चुनाव
कांग्रेस का बीएसपी को समर्थन
3
बाराबंकी के एसपी पर लगा थाना बेचने का आरोप, एक सिपाही का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, एसपी अनिल कुमार सिंह ने कहा मुझे बदनाम करने की हो रही है साजिश
बाराबंकी के एसपी पर थाना बेचने का आरोप
4
झांसी मेडिकल कॉलेज में बेशर्मी की सारी हदें पार, डॉक्टरों ने मरीज के कटे पैर को बना दिया तकिया, डॉक्टर और स्टाफ पर गिरी गाज
झांसी में डॉक्टरों की शर्मनाक हरकत
5
लखनऊ के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में फायरिंग से मची भगदड़, दो गुट आपस में भिड़े, छेड़छाड़ को लेकर हुआ बवाल
लखनऊ में कॉलेज फंक्शन के दौरान हंगामा
6
यूपी के आजमगढ़ में तोड़ी गई अंबेडकर की मूर्ति, तनाव को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को किया चावनी में तब्दील
आजमगढ़ में तोड़ी गई अंबेडकर की प्रतिमा
7
बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय पर एफआई दर्ज, अररिया चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप
नित्यानंद राय पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप
8
भारत को 36 और राफेल जंगी जहाज बेचना चाहता है फ्रांस, कांग्रेस ने पिर साधा बीजेपी पर निशाना, राफेल डील को बताया मदर स्कैम
राफेल पर बवाल
9
शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को एक और स्वर्ण पदक, 22 साल के अखिल ने 50 मीटर राइफल में भारत को दिलाया सोना
शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को एक और गोल्ड
10
राधिका आप्टे ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कहा बीच में साड़ी पहनूं, अपनी बिकनी फोटो को लेकर हुईं थी ट्रोल
राधिका आप्टे का ट्रोलर्स को जवाब