ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
योगी के गढ़ गोरखपुर मे 20 साल बाद माया-अखिलेश ने लगाई सेंध, फूलपुर में भी पिछड़ी बीजेपी,एसपी ने दर्ज की जीत, नहीं आया बाहुबली अतीक अहमद का वर्चस्व चुनाव में काम
यूपी उपचुनाव में बीजेपी का किला ढहा
उपचुनाव की हार पर सीएम योगी ने कहा, आत्मविश्वास ने तोड़ा बीजेपी को, चुनाव नतीजे हमारे लिए सबक, केशव प्रसाद मौर्य बोले हमें उम्मीद नहीं थी कि बीएसपी के वोट होंगे एसपी को ट्रांसफर
आत्मविश्वास ने तोड़ा बीजेपी को- सीएम योगी
उपचुनाव में मिली सफलता से एसपी-बीएसपी खेमे में जश्न, लखनऊ, इलाहाबाद और मेरठ में झूमते-नाचते दिखाई दिए एसपी-बीएसपी कार्यकर्ता
उपचुनाव में मिली जीत से एसपी-बीएसपी उत्साहित
बिहार के अररिया में सीएम नीतीश कुमार को एनडीए संग आना नहीं आया रास, सीट पर आरजेड़ी का कब्जा बरकरार,अररिया सीट आरजेडी सांसद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद हुई थी खाली
अररिया पर आरजेड़ी का कब्जा बरकरार
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद पर दाखिल हुई सभी अर्जियों को किया खारिज, सिर्फ मुख्य पक्षकारों को ही सुनेगा, अगली सुनवाई 23 मार्च को
अयोध्या मामले में SC ने अर्जियां खारिज की
फिरोजाबाद में जसराना विधायक समेत पांच लोगों पर एफआईआर, विधायक रामगोपाल गप्पू ने समर्थकों संग की पंचायत सचिव की पिटाई मारपीट का आरोप
फिरोजाबाद में एमएलए की गुंडई, हुई एफआईआर
बीएसपी विधानमंडल दल नेता लालजी वर्मा के बेटे ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत, मरने से पहले फेसबुक पर डाला पोस्ट
बीएसपी नेता के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया
गाजियाबाद के मुरादनगर में दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन के साथ की छेड़छाड़, नाराज दुल्हन ने किया शादी से इंकार, मामला पुलिस तक पहुंचा
दूल्हे के दोस्तों ने की दुल्हन से छेड़छाड़
नरेंद्र मोदी सहित कई वैश्विक नेताओं के ट्विटर फॉलोअर्स फर्जी, ट्विटर ऑडिट से हुआ खुलासा, ट्विप्लोमेसी का दावा
पीएम मोदी के 60 फीसदी से ज्यादा फॉलोअर्स फर्जी!
‘ईश्वर ने दुनिया नहीं बनाई’ बताने वाले वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने ली आखिरी सांस, 21 साल की उम्र में व्हीलचेयर पर बैठने वाले हॉकिंग को बताई थी डॉक्टर ने दो साल और जिंदगी, 76 साल उम्र में निधन
नहीं रहे ब्रह्यांड का रहस्य बताने वाले हॉकिंग