ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
यूपी में अखिलेश यादव को बड़ा झटका, एसपी से राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल हुए बीजेपी में शामिल, सूत्रों के मुताबिक दोबारा राज्यसभा न भेजे जाने से नाराज चल रहे थे अग्रवाल
एसपी छोड़ बीजेपी के हुए नरेश अग्रवाल
2.
यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का 12वीं की पढ़ाई से जुड़ा बड़ा ऐलान, रोजगार देने के लिए 12वीं की पढ़ाई को जोड़ा जा सकता कौशल विकास योजना से
यूपी में 12वीं के सिलेबस में ‘कौशल विकास योजना’!
3.
पीएम मोदी ने फ्रांसिसी राष्ट्रपति मैक्रों संग दी मिर्जापुर को सौगात, बिजली समस्या से निजात दिलाने के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण, फ्रांस के सहयोग से बना सोलर प्लांट
मिर्जापुर को मिलेगी बिजली दिक्कत से निजात!
4.
हापुड़ से सामने आया मानवता को शर्मसार कर देने वाला वीडियो मामला, मामूली से पर्स आरोप में दबंगों ने दलित दिव्यांग युवक के साथ बांधा दो युवकों को, घंटों की पिटाई
दिव्यांग को रस्सी से बांधकर दबंगों ने पीटा
5.
गोरखपुर में दिलदहला देने वाली घटना, कहासुनी के बीच अपने पति को जिंदा जलाने की कोशिश में पत्नी भी आई आग की चपेट में, पति की हालत नाजुक
गोरखपुर में पत्नी की पति को जलाने की कोशिश
6.
कन्नौज में दो बच्चों से पहले रेप और फिर उनकी हत्या के आरोप में 20 साल का एक शख्स गिरफ्तार, पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिमाग से है विकृत, रेप-हत्या का है इतिहास
कन्नौज में बच्चों का हैवान गिरफ्तार
7.
गाजियाबाद में बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, मां ने टीचर के साथ समलैंगिक रिश्तों का किया था विरोध
गाजियाबाद में बेटी ने की मां की हत्या
8.
नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त यात्री विमान क्रैश, 50 यात्रियों की मौत, बांग्लादेश एयरलाइंस के यात्री विमान में थे 67 लोग सवार
काठमांडू में विमान हादसा, 50 की मौत
9.
तमिलनाडु के जंगल में लगी भयंकर आग में अभी तक 9 मौत, 37 पर्वतारोही के फंसने की थी खबर, रक्षा मंत्री सीतारमण ने कहा, बचाव कार्य में लगे गरुड़ कमांडोज और हेलीकॉप्टर्स
तमिलनाडु के जंगल में 9 की मौत,कई घायल
10.
मोहम्मद शमी और हसीन जहां का घरेलू झगड़ा और उलझा, सूत्रों के अनुसार, किसी शख्स के उकसाने पर हसीन जहां रोजाना लगा रही मोहम्मद शमी पर आरोप
शमी-हसीन की लड़ाई में लड़के की एंट्री