ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
फूलपुर और गोरखपुर में बीते तीन दशक का सबसे कम मतदान, 12 फीसदी तक गिरा वोट प्रतिशत, 14 मार्च को आएंगे नतीजे
यूपी उपचुनाव में वोटर्स की बेरुखी
2
मेरठ में हाइटेंशन लाइन टूटने से बड़ा हादसा, दर्जन से ज्यादा घरों में करंट दौड़ गया, हादसे में कई लोग झुलसे, एक छात्र की मौत, गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन
मेरठ में बड़ा हादसा
3
रामपुर जिला अस्पताल में क्लोरीन गैस सिलेंडर लीक होने से मचा हड़कंप, समय रहते मरीजों को किया गया शिफ्ट
रामपुर में अस्पताल में गैस लीक होने से दहशत
4
श्री श्री रविशंकर की बढ़ी मुश्किल, अयोध्या मामले पर हिंदुस्तान के सीरिया बनने के बयान को लेकर कानपुर में शिकायत हुई दर्ज
सीरिया बयान पर बुरे फंसे रविशंकर
5
मुंबई में किसानों के महाप्रदर्शन से हिली सरकार, महाराष्ट्र के सीएम फड़णवीस बातचीत को तैयार, किसानों को विपक्षी दलों का मिला साथ
खेतों की बजाए सड़क पर किसान
6
राज्यसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सरोज पांडे, अनिल बलूनी, अनिल जैन समेत 10 साल बाद किरोड़ी लाल मीणा को टिकट
बीजेपी ने जारी की राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची
7
झारखंड की राजधानी रांची में बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हत्याकांड सीसीटीवी में हुआ कैद
बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या
8
ईरान में तुर्की जा रहा प्लेन क्रैश, विमान में सवार सभी 11 लोगों की मौत
ईरान में बड़ा विमान हादसा
9
पाकिस्तान ने भारत पर लगाया नया आरोप, कहा भारत में उसके राजनयिकों और उनके परिवार को किया जा रहा है परेशान
पाकिस्तान की नई चाल
10
सुरों की मलिका श्रेया घोषाल के जन्मदिन पर देखिए अमर उजाला टीवी पर खास, कैसे संजय लीला भंसाली की फिल्म से श्रेया ने प्लबैक सिंगर के तौर पर किया डेब्यू
हैप्पी बर्थ डे श्रेया