ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
समाजवादी पार्टी नेता आनंद भदौरिया के बंदरवाले ट्वीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया जवाब, बोले, एक बंदर ने लंका जलाई थी, एक बंदर प्रदेश की कुरीतियों को खत्म करेगा
योगी का ‘बंदर’ यूपी की कुरीतियां करेगा खत्म
2
लोकसभा में कांग्रेस ने की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा, इराक में मारे गए भारतीयों पर बयान नहीं दे पाईं सुषमा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की आलोचना की
‘क्या मौत पर भी राजनीति करेगी कांग्रेस?’
3
एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने कही बड़ी बात, कानून बनाते वक्त नहीं सोचा था कि दुरुपयोग होगा, नए निर्देश के मुताबिक जांच जरूरी और गिरफ्तारी से पहले जमानत का प्रावधान
एससी/ एसटी एक्ट में ‘सुप्रीम’ बदलाव!
4
लखनऊ में भीषण सड़क दुर्घटना, भुहरपुर रेलवे क्रांसिंग के ओवरब्रिज से नीचे गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, चार की मौत, 54 घायल, देवां शरीफ से मेला देखकर ट्रैक्टर ट्रॉली से लौट रहे थे लोग
लखनऊ में ओवरब्रिज से गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 4 की मौत
5
गाजियाबाद में बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो से जा रही लड़की पर फेंका एसिड, लड़की बुरी तरह झुलसी, ऑटो में सवार सात और लोग भी एसिड से जले, पुलिस मामले की जांच कर रही
गाजियाबाद में लड़की पर एसिड अटैक
6
वाराणसी के बीएचयू में चली गोली, खुद की रिवाल्वर से चली गोली से घायल हुआ था सुरक्षा गार्ड, बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के बाद भेजा गया घर
बीएचयू में गार्ड को खुद की पिस्टल से लगी गोली
7
थमता नहीं दिख रहा शमी-हसीन विवाद, अब शमी के चाचा ने हसीन जहां पर लगाया आरोप, बोले, पैसों और प्रापर्टी के पीछे पागल थीं हसीन
‘हसीन जहां पैसों और प्रॉपर्टी की लालची’
8
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी का सीबीआई को जवाब, नोटिस पर कहा, तबियत खराब है नहीं आ सकता, 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है पीएनबी घोटाला
मेहुल चौकसी ने सीबीआई को दिखाया ‘ठेंगा’!
9
‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ पर लगभग पांच करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी चुराने का आरोप, अमेरिकी-यूरोपीय सांसद ने फेसबुक इंक से मांग जवाब, शेयर गिरने से जकरबर्क को 395 अरब रुपये का नुकसान
फेसबुक से चोरी हो रही है आपकी निजी जानकारी!
10
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को कंधे में लगी चोट, खतरे से हैं बाहर, बुल्गारिया में फिल्म ब्रह्मास्त्र की कर रही हैं शूटिंग
‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया घायल