ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
लखनऊ में एक कार्यक्रम में बोले योगी, यूपी में नहीं हुआ एक भी फर्जी एनकाउंटर, अगर हुआ हो तो साबित करके दिखाए
यूपी में एक भी फर्जी एनकाउंटर नहीं: योगी
2
अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर किया बड़ा हमला, बोले परिवारवाद के कारण ही सीएम योगी बने मठ के स्वामी, योगी आदिक्यनाथ ने परिवारवाद को लेकर अखिलेश पर कसा था तंज
अखिलेश यादव का योगी पर जुबानी हमला
3
पहली बार तीन तलाक बिल के खिलाफ लखनऊ की सड़कों पर उमड़ा मुस्लिम महिलाओं का हुजूम, कहा शरीयत में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं
तीन तलाक बिल के खिलाफ सड़कों पर महिलाएं
4
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दी यूपी को चार हजार करोड़ की सौगात, शुरू होंगी कई परियोजनाएं, साढ़े नौ हजार पदों पर होंगी भर्तियां
यूपी को रेलमंत्री की सौगात
5
अब योगी के केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार को सुनाई खरी खोटी, कहा गरीबों के बच्चों के लिए सरकार के पास पैसे नहीं, इन्हें सिर्फ वोट चाहिए
योगी के मंत्री ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
6
लखनऊ एक गांव में पेड़ से लटकता मिला छठवीं की छात्रा का शव, पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की हुई पुष्टि, तीन दिन से लापता था छात्रा
लखनऊ में लापता छात्रा की हत्या
7
मेरठ में सामने आया फर्जी डॉक्टरों का बड़ा फर्जीवाड़ा, उत्तर पुस्तिका बदलकर 600 नाकाबिल अभ्यार्थियों ने ली एमबीबीएस की डिग्री, 4 आरोपी गिरफ्तार
एमबीबीएस बन गए 600 ‘मुन्नाभाई’
8
राजनीतिक दलों को मिले विदेशी चंदे की नहीं होगी जांच, संसद में बिना बहस बिल पास
नहीं देना होगा विदेशी चंदे का हिसाब
9
भारत का निदहास ट्राफी पर कब्जा, सांस रोक देने वाले फाइनल में कार्तिक के छक्के से जीता भारत, आठ गेंदों पर 29 रन ठोककर दिनेश कार्तिक ने भारत को बनाया चैंपियन
कार्तिक के कमाल से भारत बना चैंपियन
10
अमर उजाला टीवी पर देखिए नवरात्र के दूसरे दिन कैसे करें मां ब्रह्मचारिणी की आराधना
मां ब्रह्मचारिणी की आराधना का दिन