ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1
गोवा, गुजरात के कांग्रेस अध्यक्ष के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से राज बब्बर ने दिया इस्तीफा, किसी ब्राह्मण चेहरे की हो सकती है ताजपोशी
अब राज बब्बर ने दिया इस्तीफा
2
योगी केबिनेट का बड़ा फैसला, 256 अनुपयोगी कानून होंगे खत्म, सरकार ने दी मंजूरी
यूपी में 256 कानून रद्द
3
फैजाबाद के 75 साल के किसान गन्ना अधिकारी को जड़ा तमाचा, बुजुर्ग किसान 27 सालों से अपने गन्ने का बकाया भुगतान लेने के लिए लगा रहा था अधिकारियों के चक्कर
किसान का सब्र टूटा तो चले लात घूंसे
4
आगरा में एक और किसान को कर्ज ने निगला, कर्ज में डूबे आलू किसान की बेटी की थी अगले महीने शादी, प्रशासन ने कहा कर्ज नहीं पारिवारिक विवाद के कारण किसान ने की आत्महत्या
आगरा में आलू किसान ने की आत्महत्या
5
मेरठ में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच का चार होटलों पर छापा, 41 जोड़े पकड़े गए, चौकी प्रभारी सस्पेंड
मेरठ में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
6
चंदौली में 50 हजार के ईनामी बदमाश की पुलिस एनकाउंटर में मौत, एक पुलिस वाला भी घायल, बदमाश पर 20 से भी ज्यादा मामले थे दर्ज
चंदौली में ईनामी बदमाश का एनकाउंटर
7
नोएडा में पढ़ाई के प्रेशर से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या, खिड़की की रेलिंग से लटकता मिला छात्रा का शव
नोएडा में छात्रा ने की आत्महत्या
8
आगरा यूनिवर्सिटी में NSUI छात्रों का धरना-प्रदर्शन, दस सूत्रीय मांगों को लेकर लिखा खून से पत्र, कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी
आगरा यूनिवर्सिटी में NSUI छात्रों का हंगामा
9
जेएनयू और बीएचयू समेत देश के 62 शिक्षण संस्थानों को यूजीसी ने दी पूरी आजादी, खुद तय कर सकेंगे फीस और सिलेबस
यूजीसी ने 62 संस्थानों को दी स्वायत्तता
10
अमर उजाला टीवी स्पेशल में देखिए कमरूद्दीन कैसे बन गए उस्ताद बिस्मिल्ला खां
भारत रत्न बिस्मिल्ला खां की पूरी कहानी