ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
कैग रिपोर्ट से हुआ खुलासा, दिल्ली में 1590 क्विंटल राशन सिर्फ बस, बाइक और ऑटो से ढोया गया,केजरीवाल सरकार को घोटाले का शक
बाइक और स्कूटर से बांटा गया दिल्ली में राशन
2.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हिंसा में पिस्टल से फायर कर रहे युवक की पुलिस ने की पहचान, निकला बीजेपी नेता, FIR दर्ज होने के साथ ही 65 लोग गिरफ्तार
रिवॉल्वर लहराने वाला शख्स निकला बीजेपी नेता
3.
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी ने लगाया टीएमसी पर हमले का आरोप, मुकुल रॉय ने की बीजेपी उम्मीदवारों को पूरी सुरक्षा देने की मांग
चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले
4.
कर्नाटक में लिंगायत में खींचातानी जारी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बोले- लिंगायत को अलग धर्म का दर्जा नहीं देगी सरकार, ये है हिंदुओं को बांटने की साज़िश
लिंगायत को बंटने नहीं देगी सरकार
5.
तीसरा मोर्चा बनाए जाने की कवायद तेज, केजरीवाल से मिले चंद्रबाबू, आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने पर मांगा समर्थन
तीसरे मोर्चे को लेकर केजरीवाल से मिले चंद्रबाबू
6.
उत्तर प्रदेश में सीएम योगी का पुतला फूंकने पर ठोंक दिया गया पूर्व विधायक समेत 150 लोगों पर मुकदमा, सरकारी कॉलेज में कमरों के अंदर शिक्षण कार्य शुरू कराए की मांग को लेकर हुआ था प्रदर्शन
सीएम योगी का पुतला फूंकने पर 150 लोगों पर FIR
7.
नहीं दिया किसी ने सहारा तो दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर मथुरा सीएमओ ऑफिस पहुंची पत्नी, नहीं मिल रहा था पति को दिव्यांग प्रमाणपत्र
मथुरा में सिस्टम का सितम!
8.
संयुक्त राष्ट्र की 139 पाक आतंकियों की नई लिस्ट में हाफिज सईद और दाउद का नाम शामिल, लिस्ट में पहले नंबर पर है लादेन का उत्तराधिकारी अयमान अल-जवाहिरी
पाक आतंकियों की नई लिस्ट में हाफिज दाऊद शामिल
9.
मालदीव ने भारत को फिर झटका दिया, गिफ्ट में मिला हेलिकॉप्टर ले जाने को कहा, भारत से ध्रुव अडवॉन्स्ड लाइट हेलिकॉप्टर की बजाय डॉर्नियर मैरिटाइम सर्विलान्स एयरक्राप्ट चाहता है मालदीव
मालदीव ने ठुकराया भारत का गिफ्ट
10.
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, महिला प्रोड्यूसर ने पैसों की हेराफेरी और धोखाधड़ी का लगाया आरोप
कंट्रोवर्सी में फंसे जॉन