ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
जल निगम भर्ती में गड़बड़ी और दिव्यांग उपकरण में गबन पर आजम खान और लुईस खुर्शीद पर शिकंजा कसने की तैयारी, ईओडब्ल्यू और एसआईटी ने मांगी सरकार से इजाजत
भ्रष्टाचार पर आजम और लुईस खुर्शीद पर नकेल
2.
सीएम योगी ने गाजियाबाद में शुरू की देश की सबसे लंबी 6 लेन एलिवेटेड रोड, यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक सड़क बनाने में आया 11,000 करोड़ रुपए खर्चा
गाजियाबाद को मिली 6 लेन एलिवेटेड रोड
3.
यूपी के अमरोहा में बड़ी तादाद में बंदरों की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी आईवीआरआई, खूनी दस्त के बाद तड़प-तड़प कर बंदर तोड़ रहे दम, रोजाना करीब 10 बंदरों की मौत
अमरोहा में बंदरों की मौत बनी रहस्य
4.
इलाहाबाद के दारागंज में पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर 2 जली लाश मिलने से दहशत, युवकों की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
इलाहाबाद में पुलिस चौकी के पास मिली 2 जली लाशें
5.
हरदोई में प्रेम प्रसंग से नाराज शख्स ने दोस्त संग की चचेरी बहन की हत्या, हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी ने हत्या की बात कबूली
बहन के ‘लव अफेयर’ से खफा भाई बना हत्यारा
6.
बलिया में फर्जी बैंक शाखा का भंडाफोड़, मैनेजर को किया पुलिस ने गिरफ्तार, फोन पर मिली शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, 15 लोगों के फर्जी खाते भी खुलवा लिए
बलिया में फर्जी बैंक शाखा का भंडाफोड़
7.
बिहार के भागलपुर, नालंदा के बाद अब नवादा में भी माहौल खराब, शहर में कर्फ्यू जैसे हालात, दो समुदाय के बीच झड़प के बाद फैला सांप्रदायिक तनाव
बिहार में फैली सांप्रदायिक हिंसा
8.
CBSE पेपर लीक केस में अबतक 30 लोगों से पूछताछ, मास्टरमाइंड अभी भी फरार, जल्द हो सकता है गणित-अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा होने की तारीख का ऐलान
CBSE पेपर लीक केस में 30 लोगों से पूछताछ
9.
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बाद मिचेल स्टार्क भी IPL 2018 से बाहर, दाएं पैर में चोट की वजह से नहीं खेलेंगे
मिचेल स्टार्क भी IPL 2018 से बाहर
10.
बागी-2 में दिखा एक्शन और थ्रिलर से भरपूर टाइगर का जलवा, जानिए अमर उजाला टीवी पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो में बागी टू का पब्लिक रिव्यू
एक्शन हीरो टाइगर का फिर चला जादू!