ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
एक और दलित सांसद का बीजेपी पर हल्ला बोल, दो अप्रैल के प्रदर्शन के बाद से दलितों को किया जा रहा परेशान
भारत बंद के बाद से दलितों पर हो रहा अत्याचार- उदित राज
2.
दलित सांसदों की शिकायत पर प्रधानमंत्री मोदी ने की सीएम योगी से बात, जल्द समाधान निकालने के निर्देश के साथ यूपी बीजेपी से मांगी रिपोर्ट
दलित सांसदों की बगावत से बीजेपी नेतृत्व परेशान
3.
बीएसपी अध्यक्ष मायावती का आरोप, भारत बंद से डर गई बीजेपी, स्वार्थी और बिकाऊ मानसिकता के दलित बीजेपी सांसदों को माफ नहीं करेगी जनता
भारत बंद से डर गई बीजेपी- मायावती
4.
ओडिशा में बगैर इंजन के पटरी पर दौड़ी अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस, करीब 10 किलोमीटर तक दौड़ी अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस, दो रेलवे कर्मचारी निलंबित
ओडिशा में बगैर इंजन पटरी पर दौड़ी ट्रेन
5.
गुजरात में सामने आया 2654 करोड़ रुपये का नया बैंक फ्रॉड, सीबीआई ने डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंध निदेशक अमित भटनागर को किया गिरफ्तार, 19 बैंकों से कर्ज लेकर किया था घोटाला
करोड़ों का घपलेबाज अमित भटनागर गिरफ्तार
6.
यूपी पुलिस से मुठभेड़ में सिकंदराबाद के अमित हत्याकांड का मुख्य आरोपी बुलंदशहर में गिरफ्तार, अमित के परिवार वाले थे इनामी बदमाश तारबाबू का अगला निशाना
अमित हत्याकांड का मुख्य आरोपी धरा गया
7.
यूपी के मऊ में दिखा पुलिस का बर्बर चेहरा, रेप आरोपी को थानेदार ने बेल्ट से जमकर पीटा, दिया युवक को थर्ड डिग्री, वीडियो वायरल होने पर थानेदार लाइन हाजिर
पुलिस ने खुलेआम युवक को दी ‘थर्ड डिग्री’
8.
भारत के पुराने दोस्त रूस से नजदीकी बढ़ाने में जुटा पाकिस्तान, चीन के बाद अब रूस से खरीदना चाहता है पाकिस्तान खतरनाक हथियार
रूस से हथियार खरीदेगा पाकिस्तान
9.
21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टर्स के बाद अब शूटर्स ने भी जमाई धाक, शूटर मनु ने दिलाया गोल्ड, हीना ने जीता सिल्वर तो रवि को मिला ब्रॉन्ज
CWG में भारतीय शूटर्स ने बढ़ाया भारत का मान
10.
आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का शंखनाद किया था मंगल पांडे ने, आजादी के महानायक की पुण्यतिथि पर देखिए अमर उजाला टीवी की खास रिपोर्ट
मंगल पाण्डेय की शहादत को AUTV का सलाम