सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Theft at NRI House in Amritsar; One Accused Arrested

अमृतसर में एनआरआई के घर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

Nivedita Nivedita
Updated Tue, 05 May 2026 01:57 PM IST
Theft at NRI House in Amritsar; One Accused Arrested
अमृतसर के रंजीत एवेन्यू इलाके में दिनदहाड़े एक एनआरआई के घर में घुसकर चोरी और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बदमाशों ने घर में जबरन दाखिल होकर न सिर्फ सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, बल्कि जरूरी कारोबारी दस्तावेज भी चुरा ले गए। घटना की तस्वीरें पड़ोसी के घर में लगे कैमरे में कैद हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना 3 तारीख की है। पीड़ित के भाई आदमजीत सिंह को फोन के जरिए सूचना मिली कि कुछ लोग उनके घर में जबरदस्ती घुस गए हैं। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर के सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित परिवार के मुताबिक, आरोपियों ने पहले घर के ताले और खिड़कियां तोड़ने की कोशिश की और बाद में पार्क की तरफ से अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी हुए सामान में कंपनी से जुड़े अहम दस्तावेज, साइन किए हुए ब्लैंक पेपर, चेक बुक और अन्य कीमती सामान शामिल हैं। परिवार ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी विशाल चोपड़ा पहले भी उन्हें धमकियां दे चुका है और कई बार घर के बाहर आकर परेशान करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विशाल चोपड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी गाड़ी से कुछ सीसीटीवी उपकरण भी बरामद किए हैं। थाना रंजीत एवेन्यू के एसएचओ रोबिन हंस ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी हुए दस्तावेज बरामद किए जाएं, ताकि उनके व्यवसाय को और नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में सरदार तेजा सिंह समुंदरी के जीवन पर विशेष सेमिनार

04 May 2026

सिख रेफरेंस लाइब्रेरी के दस्तावेजों के बारे में स्थिति स्पष्ट करे केंद्र

04 May 2026

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज से की मुलाकात

04 May 2026

बेअदबी कानून पर विधानसभा स्पीकर संधवां आठ मई को श्री अकाल तख्त पर तलब

04 May 2026

भाजपा प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से मुलाकात पर ‘आप’ का तीखा हमला

04 May 2026
विज्ञापन

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मी कांता चावला से की मुलाकात

04 May 2026

जंडियाला गुरु में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, युवक घायल

02 May 2026
विज्ञापन

अमृतसर एयरपोर्ट पर डॉग ‘मैक्स’ को सम्मानित विदाई, भावुक हुए जवान

02 May 2026

अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध डेरी सील

01 May 2026

मजदूर दिवस पर पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का एलान, मांगें न मानीं तो मई में हड़ताल

01 May 2026

अमृतसर में बेटे ने मां को गला घोंटकर मार डाला, सिर पर किए कई वार

01 May 2026

गुरु अमरदास जी के प्रकाश गुरुपर्व पर दरबार साहिब में उमड़ी संगत, आतिशबाजी ने बांधा समां

01 May 2026

अमृतसर पुलिस ने हेरोइन और 4 पिस्तौल के साथ 2 आरोपी पकड़े

30 Apr 2026

अमृतसर के ऐतिहासिक धोबी घाट की बदहाली पर कन्नौजिया समाज में रोष, सरकार से कार्रवाई की मांग

30 Apr 2026

सांसद अमृतपाल सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में पेशी, 2 मई से अमृतसर सेशन कोर्ट में ट्रायल शुरू

30 Apr 2026

पंजाब में लंबे बिजली कटों के खिलाफ अमृतसर में अकाली दल का जोरदार प्रदर्शन

30 Apr 2026

श्री हरमंदिर साहिब में श्री गुरु अमरदास का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया

30 Apr 2026

मानावाला के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, मालिक हिरासत में

30 Apr 2026

अमृतसर में खड़े ट्रक से ड्राइवर का शव बरामद, पुलिस जांच शुरू

29 Apr 2026

अमृतसर के छेहरटा चौक में हादसे में 23 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

29 Apr 2026

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस का विशेष सर्च अभियान, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सघन जांच

29 Apr 2026

अमृतसर में नशा तस्करों पर कार्रवाई, मक्कबूलपुरा में अवैध संपत्ति ध्वस्त

29 Apr 2026

अमृतसर में ट्रक-एक्टिवा टक्कर में 7 साल की बच्ची की मौत

28 Apr 2026

शंभू धमाके के बाद रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, अमृतसर में सख्त चेकिंग

28 Apr 2026

अमृतसर में खासा फैक्टरी के बाहर तीसरे दिन भी महिला कर्मचारियों की हड़ताल जारी

28 Apr 2026

अमृतसर के भिंडी सैदां थाने का एसएचओ दो किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार

28 Apr 2026

अमृतसर के मोहकमपुरा में देर रात दो पक्षों में झड़प, कई घायल

27 Apr 2026

ऑपरेशन संपर्क के तहत अमृतसर पुलिस ने स्कूल में की जागरूकता बैठक

27 Apr 2026

सिख कौम ‘सरबत दा भला’ की प्रतीक: जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज

27 Apr 2026

अमृतसर में खासा फैक्टरी के बाहर महिला कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मजदूरी बढ़ाने की मांग तेज

27 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed