Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Kuldeep Singh Dhaliwal visited Ajnala Mandi and took stock of paddy procurement arrangements.
{"_id":"6abf46de51bcef7efa00eeeb","slug":"video-kuldeep-singh-dhaliwal-visited-ajnala-mandi-and-took-stock-of-paddy-procurement-arrangements-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला मंडी पहुंचे कुलदीप सिंह धालीवाल, धान खरीद प्रबंधों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला मंडी पहुंचे कुलदीप सिंह धालीवाल, धान खरीद प्रबंधों का लिया जायजा
पंजाब में धान की सरकारी खरीद शुरू होने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला दाना मंडी पहुंचे। उन्होंने मंडी में किसानों के लिए किए गए खरीद प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मंडियों में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था कर रही है और खरीद के दौरान किसी किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि धान की सरकारी खरीद 2461 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर शुरू हो चुकी है। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र में बासमती के दाम 4300 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को फसल का बेहतर भाव मिल रहा है।
मंडी में पेयजल, शेड, रोशनी, आधुनिक शौचालय और फसल को बारिश से बचाने के लिए कवर शेड की व्यवस्था की गई है। धालीवाल ने कहा कि खरीद के साथ फसल की लिफ्टिंग और किसानों के खातों में भुगतान की प्रक्रिया भी सुचारू रखने के प्रबंध किए गए हैं।
कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पूछे सवाल पर धालीवाल ने कहा कि राजा वड़िंग को अध्यक्ष रखा जाता है या विजय इंदर सिंगला को जिम्मेदारी दी जाती है, इससे आप को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कांग्रेस पर अंदरूनी खींचतान के आरोप भी लगाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।