{"_id":"6ab20d54a884e5bbb104cff2","slug":"video-the-incident-at-takht-sri-keshgarh-sahib-has-tarnished-sikh-history-amrik-singh-shahpur-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"तख्त श्री केसगढ़ साहिब की घटना ने सिख इतिहास को कलंकित किया: अमरीक सिंह शाहपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तख्त श्री केसगढ़ साहिब की घटना ने सिख इतिहास को कलंकित किया: अमरीक सिंह शाहपुर
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) सदस्य अमरीक सिंह शाहपुर ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब में हाल में हुई घटना पर चिंता और शर्मिंदगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सिख संस्थाओं की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
शाहपुर ने कहा कि इस मामले को लेकर कई सदस्यों ने बैठक कर मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक तौर पर सिख संस्थाओं पर एक परिवार का प्रभाव बढ़ने से संस्थाओं की मर्यादा और स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब में कथित घटना के दौरान संबंधित अधिकारियों और प्रबंधकों की ओर से समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
उन्होंने सिख संगत और पंथक संगठनों से मामले को गंभीरता से लेने की अपील की। शाहपुर ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या संस्था का मामला नहीं, बल्कि पूरे सिख पंथ की प्रतिष्ठा से जुड़ा विषय है। उन्होंने बताया कि आगे की रणनीति तय करने के लिए 25 सितंबर को सिख संप्रदायों और विभिन्न संगठनों की विशेष बैठक बुलाई गई है। इसमें आगे की कार्रवाई और रुख को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।