{"_id":"6af1cdb2adec4304c20c1d2c","slug":"video-15-incidents-of-fire-in-amritsar-on-diwali-major-disaster-averted-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर अमृतसर में आगजनी की 15 घटनाएं, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर अमृतसर में आगजनी की 15 घटनाएं, बड़ा हादसा टला
दीपावली पर गुरुनगरी में आगजनी की 15 घटनाएं सामने आईं। राहत की बात यह रही कि दमकल विभाग की मुस्तैदी से सभी घटनाओं पर समय रहते काबू पा लिया गया और किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
फायर अफसर दिलबाग सिंह के अनुसार, आग लगने की पहली सूचना मजीठा रोड के अंदरूनी इलाके से मिली, जहां हवाई गिरने से छत पर रखा सामान आग की चपेट में आ गया। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे बटाला रोड, तिलक नगर और मोहकमपुरा में आग लगने की सूचनाएं मिलीं। इन स्थानों पर दमकल कर्मियों को आग बुझाने में करीब दो घंटे लगे।
उन्होंने बताया कि कुल 15 घटनाओं में से 9 खाली प्लॉटों और 6 ग्रामीण इलाकों में आग लगने की शिकायतें मिली थीं। दीपावली के मद्देनजर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दमकल विभाग की 28 गाड़ियों के साथ सेवा सोसाइटी ढाब बस्ती राम की फायर ब्रिगेड को भी तैनात किया गया था। विभाग के 130 मुलाजिमों ने तीन शिफ्टों में ड्यूटी निभाई। सोमवार को भी पटाखे चलने की संभावना को देखते हुए दमकल विभाग की टीमें अलर्ट पर रहीं।
बटाला रोड की जगदंबा कॉलोनी में घर की दूसरी मंजिल पर लगी आग
बटाला रोड स्थित जगदंबा कॉलोनी में सोमवार शाम एक घर की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि आग की लपटों से मंजिल पर रखा सामान जलकर राख हो गया।
फायर अफसर दिलबाग सिंह ने बताया कि शाम करीब 5 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पावरकॉम को सूचना देकर इलाके की बिजली बंद करवाई। घटना में घर का सामान जल गया, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।