{"_id":"6aa7b1baf2aa221b2400d664","slug":"video-bku-ekta-ugrahan-surrounded-moga-dc-office-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीकेयू एकता उगराहां ने किया मोगा डीसी कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकेयू एकता उगराहां ने किया मोगा डीसी कार्यालय का घेराव
भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) की राज्य कमेटी के आह्वान पर पंजाब भर के सभी जिलों में किसानों का डीसी कार्यालयों के बाहर धरना प्रदर्शन लगातार 16वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को मोगा में बड़ी संख्या में किसानों ने डीसी कॉम्प्लेक्स के गेट के बाहर धरना देकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और डीसी कार्यालय का घेराव किया। किसान नेताओं ने कहा कि धरने के दौरान शाम 5 बजे तक किसी भी अधिकारी को कार्यालय से बाहर नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो शाम 5 बजे के बाद राज्य कमेटी के फैसले के अनुसार संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता इकबाल सिंह और बलौर सिंह ने कहा कि बीकेयू एकता उगराहां की राज्य कमेटी के आह्वान पर पंजाब के सभी जिलों में डीसी कार्यालयों का घेराव किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान पिछले 16 दिनों से अपनी 13 मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार के किसी मंत्री या अधिकारी ने किसानों से बातचीत करने की कोशिश नहीं की है। किसान नेताओं ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करना, लैंड पूलिंग पॉलिसी को रद्द करना, फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा देना, किसानों का कर्ज माफ करना, फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी देना, किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेना और बिजली बिल 20/20 योजना को वापस लेना सहित अन्य मांगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का धरना सोमवार शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो इसके बाद बीकेयू एकता उगराहां की राज्य कमेटी के फैसले के अनुसार बड़े संघर्ष का ऐलान किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।