{"_id":"6aa7658d0210d2782d03190b","slug":"video-sikh-from-sujanpur-sentenced-to-death-in-saudi-arabia-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर के अमृतधारी सिख को सऊदी में फांसी की सजा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर के अमृतधारी सिख को सऊदी में फांसी की सजा, जानें पूरा मामला
पठानकोट के हलका सुजानपुर का एक अमृतधारी नौजवान विदेशी जेल की सलाखों के पीछे मौत की सजा का सामना कर रहा है। उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने एक बीमार बुजुर्ग के लिए दवा ले जाने भर की हमदर्दी जता दी थी। आज एक बेबस मां, बेसहारा पत्नी और मासूम बच्चो की आंखें पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की तरफ इंसाफ की गुहार लगा रही हैं।
अमृतधारी सिख बलजिंदर सिंह निवासी सुजानपुर पिछले 10 वर्षों से दुबई में बतौर ट्रक ड्राइवर काम कर रहा था। दुबई से सऊदी अरब माल लेकर जाना उसकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। तीन साल पहले वह घर पर छुट्टियां बिताकर वापस लौटा था।
इसके बाद एक दिन सऊदी अरब के सफर पर निकलते समय एक अनजान परिवार ने बलजिंदर सिंह से संपर्क किया और सऊदी अरब में मौजूद अपने एक बीमार बुजुर्ग का हवाला देकर दवाई का पैकेट पहुंचाने की गुहार लगाई। दो बार मना करने के बाद, जब सामने वाले ने बच्चों और बुजुर्ग से वीडियो कॉल पर बात करवाकर इंसानियत का वास्ता दिया, तो एक सच्चे पंजाबी और गुर सिख होने के नाते उसका दिल पसीज गया और दवा बुजुर्ग तक पहुंचाने की बात मान ली।
मदद के बदले मिली मौत की सजा
युवक के पिता जसविंदर सिंह ने कहा कि बेटे को क्या पता था कि नेकी के नाम पर उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हो रहा है। जैसे ही वह दुबई बॉर्डर पार कर सऊदी अरब पहुंचा तो स्कैनिंग के दौरान उस दवाई के पैकेट में से नशीला पदार्थ मिला होना पाया गया। कानून के शिकंजे में फंसे इस बेकसूर नौजवान को सऊदी की अदालत ने फांसी की सजा सुना दी। पिछले 3 साल से इस परिवार के घर का चूल्हा आंसुओं से जल रहा है। परिवार का कहना है कि उनका बेटा अमृतधारी गुर सिख है, जिसका नशा तो दूर, किसी गलत काम से कभी कोई वास्ता नहीं रहा। वह हमेशा दूसरों से प्यार करने और जीवों पर दया करने की सीख देता रहा।
बलजिंदर साजिश का हुआ शिकार, सरकार करवाए उच्च स्तरीय जांच
बलजिंदर सिंह का तीन साल का बेटा और 8 साल की बेटी है। बच्चों, पत्नी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेहाल हो चुकी बूढ़ी मां, पथराई आंखों वाले पिता, बेबस पत्नी और पिता के साए को तरसती नन्हीं बेटी आज हाथ जोड़कर सिर्फ एक ही विनती कर रहे है कि हमारे बेकसूर बलजिंदर को भारत सरकार बचा ले। अगर सरकार इस मामले में उच्च स्तरीय जांच करवाए, तो सच्चाई सामने आ जाएगी कि वह सिर्फ एक साजिश का शिकार हुआ है।
धोखे ने परिवार को उजाड़ने की कगार पर ला दिया
इंसानियत के नाम पर मिला यह धोखा आज एक पूरे परिवार को उजाड़ने की कगार पर ले आया है। परिवार की नम आंखें अब भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से उम्मीद लगाए बैठी हैं कि इस मामले में दखल देकर उनके बेकसूर बेटे की जान बचाई जाए, ताकि वह अपने वतन लौटकर अपने मासूम बच्चों के साथ फिर से नई जिंदगी शुरू कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।