{"_id":"6aabaf69a9cc6fc48309e2a7","slug":"video-waris-punjab-de-boycotted-in-faridkot-in-protest-against-the-gurpreet-harinau-murder-case-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में गुरप्रीत हरीनौ हत्याकांड के विरोध में वारिस पंजाब दे का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में गुरप्रीत हरीनौ हत्याकांड के विरोध में वारिस पंजाब दे का बहिष्कार
फरीदकोट के गांव हरीनौ में पंथक नेता और वारिस पंजाब संस्था के पूर्व वित्त सचिव गुरप्रीत सिंह की हत्या के मामले को लेकर वीरवार को ग्रामीणों, परिवार के सदस्यों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह से संबंधित अकाली दल वारिस पंजाब दे की राजनीतिक गतिविधियों के बहिष्कार का फैसला लिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गुरप्रीत सिंह हत्याकांड की जांच और संबंधित चार्जशीट में सांसद अमृतपाल सिंह का नाम आरोपी के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में गांव में पार्टी को राजनीतिक समर्थन नहीं दिया जाएगा। साथ ही, पार्टी की किसी भी राजनीतिक गतिविधि और पोस्टरबाजी की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लगाए गए पार्टी के पोस्टर भी हटा दिए गए हैं। मृतक के पिता हाकम सिंह, किसान नेता मास्टर हरजिंदर सिंह, पूर्व पंच कुलदीप सिंह व पाला सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें किसी के चुनाव लड़ने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन हत्याकांड से जुड़े विवाद के कारण पार्टी की गतिविधियों का बहिष्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि 9 अक्टूबर 2024 को गुरप्रीत सिंह की उसके गांव हरीनौ में ही मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शूटरों समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में गैंगस्टर अर्श डल्ला और सांसद अमृतपाल सिंह को भी नामजद किया हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।