{"_id":"6a38f5c71f9b322e6a0ea07c","slug":"video-masked-men-opened-fire-at-a-homeopathic-clinic-in-jalandhar-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में होम्योपैथिक क्लिनिक पर नकाबपोशों ने चलाई गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में होम्योपैथिक क्लिनिक पर नकाबपोशों ने चलाई गोलियां
जालंधर में एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह जब आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे तो पुलिस पहले से मौजूद थी और संबंधित क्लिनिक को बंद करवा दिया गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि क्लिनिक का शटर खुला हुआ था और अंदर का शीशा टूटा मिला, जिससे फायरिंग की आशंका और मजबूत हो गई।
हालांकि गोलीबारी किस समय हुई और इसके पीछे क्या कारण थे, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। थाना डिवीजन नंबर-8 के प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही तथ्य सामने लाए जाएंगे।
साथ की दुकान चलाने वाले हरविंदर सिंह ने बताया कि गोली चलने की बात सामने आ रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि गोली कब चली। उन्होंने कहा कि रविवार होने के कारण सभी दुकानें बंद थीं और सुबह जब वे पहुंचे तो घटना का पता चला। दुकान का शटर खुला था और अंदर शीशा टूटा हुआ मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।