{"_id":"6a2d1eb8db9a1fdb6e01bae2","slug":"video-threatening-call-received-regarding-the-jalandhar-showroom-shooting-incident-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर शोरूम गोलीकांड में आई धमकी भरी कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के चर्चित बीएमएस फैशन स्टोर फायरिंग केस में अब एक नया मोड़ सामने आया है। फायरिंग के बाद शोरूम मालिक को आई कथित धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है, जिसमें कॉलर ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल का छोटा भाई बताते हुए कहा कि कल नाम सुनकर फोन काट दिया था, अब गोली की आवाज से सब क्लीयर हो गया होगा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर किशनपुरा चौक स्थित बीएमएस फैशन स्टोर पर दो बाइक सवार युवकों ने गोलियां चलाई थीं। गोली शोरूम के शीशे में लगी, जिससे कांच चकनाचूर हो गया। घटना के कुछ समय बाद शोरूम मालिक लक्ष्य वर्मा के फोन पर एक धमकी भरी कॉल आई, जिसे पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में स्पीकर पर सुना गया।
कॉलर ने कहा कि तुझे लगता था फोन हवा में आया है... अब गोली की आवाज से सब समझ आ गया होगा। यह सिर्फ ट्रेलर था। गोपी निज्जर का काम करवाने वाला बोल रहा हूं, डोनी बल का छोटा भाई।
कॉलर ने दावा किया कि उसने पहले भी संपर्क किया था, लेकिन फोन काट दिए जाने के बाद यह ट्रेलर दिखाया गया।
शोरूम मालिक सुभाष वर्मा ने आरोप लगाया है कि उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। धमकी न मानने पर पहले फोन कॉल और फिर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया।
शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दो युवक बाइक पर आते दिखाई देते हैं और चलते वाहन से गोली चलाकर होशियारपुर रोड की ओर फरार हो जाते हैं। घटना दोपहर करीब 3:21 बजे हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल से एक खाली खोल बरामद किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न एंगल से जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।