{"_id":"6a2feedab26f3df60301b229","slug":"video-accused-in-murder-case-arrested-from-jharkhand-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में चार दिन में सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, घर के बाथरूम में शव छिपाने वाला मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में चार दिन में सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, घर के बाथरूम में शव छिपाने वाला मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने एक सनसनीखेज हत्या मामले को कुछ ही दिनों में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गुरु रामदास एन्क्लेव, शेर सिंह कॉलोनी में हुई हत्या के मुख्य आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और दातर भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी जय इंदर सिंह और पुलिस चौकी लेदर कॉम्प्लेक्स के इंचार्ज अजमेर लाल की टीम ने इस केस को ट्रेस किया।
जानकारी के मुताबिक 4 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरु रामदास एन्क्लेव, शेर सिंह कॉलोनी की पहली मंजिल से तेज दुर्गंध आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो कमरे के अंदर कंबल में लिपटी एक सड़ी-गली लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान तनिष अरोड़ा उर्फ नन्नी, निवासी बस्ती शेख, जालंधर के रूप में हुई। जांच के बाद मृतक के भाई मनीष अरोड़ा के बयान पर पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तफ्तीश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दीपक कुमार सिंह वारदात के बाद झारखंड में अपने रिश्तेदार के घर छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए झारखंड के गांव सिंजो मुहावरी में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और दातर भी बरामद कर लिए गए। पुलिस के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और हत्या के पीछे के कारणों तथा अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।