Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Video of an intoxicated youth swaying in Jalandhar goes viral; police register a case and make an arrest.
{"_id":"6adc4cd6d7c558b10a067efb","slug":"video-video-of-an-intoxicated-youth-swaying-in-jalandhar-goes-viral-police-register-a-case-and-make-an-arrest-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में नशे में झूमते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने केस दर्ज कर किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में नशे में झूमते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने केस दर्ज कर किया गिरफ्तार
जालंधर के भार्गव कैंप इलाके से एक युवक का नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो भार्गव कैंप थाना क्षेत्र के बुड्ढा मल पार्क के पास का बताया जा रहा है। इसमें एक युवक बिजली के खंभे का सहारा लेकर खड़े होने की कोशिश करता दिखाई देता है। वह ठीक से संतुलन नहीं बना पा रहा था। स्थानीय युवकों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। पुलिस के अनुसार, वीडियो का संज्ञान लेने के बाद कार्रवाई की गई। युवक की पहचान वरुण, पुत्र रवि कुमार, निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसके आधार पर भार्गव कैंप थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह एक पुराने मामले में कपूरथला जेल में बंद रह चुका है। मामले में आगे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।