Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
In Jalandhar, over 500 people cycled to promote the message of a drug-free Punjab and a 'Fit India'.
{"_id":"6ad4a7fbe07fed0f2a0d37cf","slug":"video-in-jalandhar-over-500-people-cycled-to-promote-the-message-of-a-drug-free-punjab-and-a-fit-india-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में 500 से अधिक लोगों ने साइकिल चलाकर दिया नशामुक्त पंजाब और फिट इंडिया का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में 500 से अधिक लोगों ने साइकिल चलाकर दिया नशामुक्त पंजाब और फिट इंडिया का संदेश
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के क्षेत्रीय केंद्र ने डीएवी यूनिवर्सिटी, जालंधर में ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत 95वें ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें युवाओं, विद्यार्थियों, बीएसएफ जवानों, खिलाड़ियों, वरिष्ठ नागरिकों और शहरवासियों सहित 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर नशामुक्त पंजाब और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान साइकिल रैली के अलावा योगाभ्यास, जुम्बा वर्कआउट और पारंपरिक पंजाबी भंगड़े की गतिविधियां आयोजित की गईं। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू रहे, जबकि पूर्व मंत्री एवं विधायक मनोरंजन कालिया और के.डी. भंडारी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर जूडो ओलंपियन एवं महाराजा रणजीत सिंह अवार्डी अवतार सिंह, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी राम लुभाया, भारतीय खेल प्राधिकरण की टेबल टेनिस की पूर्व मुख्य कोच नरेंद्र कौर, पूर्व मुख्य हॉकी कोच बलजीत कौर और पंजाब जूडो एसोसिएशन के सचिव सुरिंदर सिंह भी उपस्थित रहे। ओलंपियन अवतार सिंह और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राम लुभाया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ समाज के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आयोजकों के अनुसार, 4 अक्टूबर को लुधियाना से शुरू हुई ‘नशामुक्त यात्रा’ अब जालंधर पहुंची है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और खेलों के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसका समापन 1 नवंबर 2026 को नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में होगा। कार्यक्रम के अंत में लोगों से प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालने और फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।