बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Masked individuals posing as customers arrived in Jagraon to conduct a sting operation; they made off with cash, but one was apprehended.

जगराओं में ग्राहक बनकर स्टिंग लेने पहुंचे नकाबपोश, कैश पर हाथ साफ कर भागे, एक काबू

Nivedita Nivedita
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:36 PM IST
Masked individuals posing as customers arrived in Jagraon to conduct a sting operation; they made off with cash, but one was apprehended.
जगराओं के डिस्पोजल रोड स्थित कृष्णा डिपार्टमेंट स्टोर पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों में से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अहम खुलासा करते हुए बताया कि वारदात में दो नहीं, बल्कि तीन लोग शामिल थे। दो नकाबपोश दुकान के अंदर गए थे, जबकि तीसरा साथी दुकान से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर खड़ा था, ताकि वारदात के बाद दोनों साथियों को लेकर फरार हो सके। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी जगराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ काली निवासी न्यू गोशाला अगवाड़ ख्वाजा बाजू, गुरप्रीत सिंह उर्फ गेवी निवासी अगवाड़ ख्वाजा बाजू और बिल्ला निवासी नानक नगरी थेह के रूप में हुई है। पुलिस ने गगनदीप सिंह उर्फ काली को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है और उससे आगे पूछताछ की जा रही है। जबकि उसके दोनों साथी अभी फरार हैं। वर्कर से मांगी ठंडी स्टिंग, पीछे जाते ही कैश पर हाथ साफ थाना सिटी के एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित विकास सिंगला निवासी शास्त्री नगर गली नंबर-3 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी डिस्पोजल रोड पर कृष्णा डिपार्टमेंट स्टोर नाम से किराने की दुकान है। 12 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह गुरुद्वारा नानकसर में माथा टेकने गया था। उस समय दुकान पर उसका वर्कर साहिल मौजूद था। शिकायत के मुताबिक, करीब 10:30 बजे तीन युवक मोटरसाइकिल पर दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक युवक बाहर मोटरसाइकिल पर बैठा रहा, जबकि दो नकाबपोश दुकान के अंदर दाखिल हुए। दोनों ने दुकान पर मौजूद वर्कर साहिल से ठंडी स्टिंग मांगी। जैसे ही साहिल स्टिंग लेने दुकान के पीछे गया, आरोपियों में से एक ने मौका देखकर कैश काउंटर से करीब 80 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पुलिस ने फुटेज और अन्य जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी पुलिस के अनुसार मामले में फरार दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस आरोपियों का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी नशे के आदी हैं या नहीं और क्या उन्होंने पहले भी ऐसी किसी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले की पूरी तस्वीर साफ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लुधियाना में सजी धार्मिक संगीतमय शाम, ‘इक शाम भगवान शिव दे नाम’ में कैलाश खेर के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

17 Aug 2026

लुधियाना में एक धार्मिक संगीतमय शाम

16 Aug 2026

लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों ने किया डांस

15 Aug 2026

लुधियाना में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने स्वतंत्रता दिवस पर लहराया तिरंगा

15 Aug 2026

लुधियाना में बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

14 Aug 2026
विज्ञापन

लुधियाना में 100 फुट लंबे तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा

14 Aug 2026

लुधियाना में बायोगैस प्लांट के उद्घाटन समारोह में पहुंचे आप कार्यकर्ता

14 Aug 2026
विज्ञापन

लुधियाना के मेपल बेयर स्कूल में बच्चों ने गाए देश भक्ति गीत

14 Aug 2026

लुधियाना रेलवे स्टेशन का नाम शहीद सुखदेव थापर के नाम पर रखने की मांग, वंशज भूख हड़ताल पर

13 Aug 2026

लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन

13 Aug 2026

जगराओं में एसएसपी दफ्तर के गेट पर धरना: अखाड़ा गांव के लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने और समझौते का दबाव बनाने के लगाए आरोप

12 Aug 2026

लुधियाना के पीएयू ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल

12 Aug 2026

लुधियाना में हैबोवाल जन कल्याण सेवा समिति की ओर से विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन

12 Aug 2026

लुधियाना में पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन अनिल ठाकुर ने ली समीक्षाा बैठक

11 Aug 2026

लुधियाना के पीएयू ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल

11 Aug 2026

लुधियाना में धंसी सड़क का चल रहा निर्माण कार्य

10 Aug 2026

लुधियाना के मिनी सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों का प्रदर्शन

10 Aug 2026

लुधियाना में आप की ओर से आयोजित होगा एक शाम भगवान शिव के नाम कार्यक्रम

09 Aug 2026

लुधियाना में हरजिंदर सिंह की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हाईवे जाम

09 Aug 2026

लुधियाना में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन

08 Aug 2026

लुधियाना में ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या

08 Aug 2026

लुधियाना के खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में तीज समारोह का आयोजन

08 Aug 2026

सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

08 Aug 2026

लुधियाना के सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

07 Aug 2026

बरसात के कारण बीस फीट गहरे गड्ढे में तबदील हुई थी नई बनी सड़क, दोबारा बनाने में लगेंगे 15 दिन

07 Aug 2026

लुधियाना के सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स का प्रदर्शन

06 Aug 2026

लुधियाना में लायन्स भवन रोड पर बारिश के कारण सड़क धंसी।

06 Aug 2026

सांसद राजा वड़िंग के अपने ही गढ़ में 'अपनों' की चुनौती: गुरुनानक देव भवन में पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी फिर बेनकाब

06 Aug 2026

स्वतंत्रता दिवस पर लुधियाना में अलर्ट, हाईवे से लेकर थानों तक एडीजीपी की चेकिंग

05 Aug 2026

लुधियाना के बस स्टैंड के पास पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से लगा जाम

05 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed