फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Differently-abled youth accuses uncle of assault.

Meerut News: दिव्यांग युवक ने चाचा पर मारपीट का लगाया आरोप

Tue, 18 Aug 2026 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Differently-abled youth accuses uncle of assault.
सरधना। ईकड़ी निवासी दिव्यांग ने समस्याओं को लेकर एसडीएम की ​शिकायत। संवाद
सरधना। दुर्घटना में दोनों पैर गंवा चुके युवक ने अपने चाचा पर शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ईकड़ी गांव निवासी निशांत शर्मा ने तहरीर में बताया कि करीब 10 माह पहले एक दुर्घटना में उसके दोनों पैर चले गए थे। वह पूर्ण रूप से दिव्यांग है। आरोप है कि उसका चाचा शराब के नशे में उसके और परिवार के साथ गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। निशांत का आरोप है कि विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट करता है। साथ ही उसे और उसके परिवार को घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि पूर्व में 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से वह और उसका परिवार भयभीत है। उसने पुलिस से मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने थाना पुलिस को मामले में जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed