फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man died under suspicious circumstances after eating food.

Meerut News: खाना खाने के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 18 Aug 2026 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
A young man died under suspicious circumstances after eating food.
दो माह पहले हुई थी शादी, परिजनों ने जताया संदेह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। सरसवा गांव में सोमवार रात खाना खाने के कुछ देर बाद 30 वर्षीय युवक सद्दाम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सद्दाम की करीब दो माह पहले मवाना निवासी मुस्कान से शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे सद्दाम ने खाना खाया था। खाना खाने के कुछ देर बाद ही उसे उल्टी होने लगी। देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे संभालने का प्रयास करते इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई नासिर ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

नासिर के अनुसार उसकी भाभी मुस्कान दो दिन पहले ही मायके से ससुराल वापस आई थी। सद्दाम की अचानक हुई मौत को लेकर परिजनों ने संदेह जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची दौराला थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed