Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Congress minister's big statement, said- BJP will have to deal with Vasundhara Raje
{"_id":"6384a43eb747600f98545579","slug":"congress-minister-s-big-statement-said-bjp-will-have-to-deal-with-vasundhara-raje","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के मंत्री का बड़ा बयान, बोले- बीजेपी को भारी पड़ेगा वसुंधरा राजे से पंगा लेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के मंत्री का बड़ा बयान, बोले- बीजेपी को भारी पड़ेगा वसुंधरा राजे से पंगा लेना
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अंजलि देवी Updated Mon, 28 Nov 2022 05:36 PM IST
राजस्थान में कांग्रेस की राजनीति नई करवट लेने को तैयार है। अगले महीने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करने वाली है। सचिन पायलट भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदमताल कर रहे हैं। राजस्थान में हर दूसरे दिन कोई न कोई पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर देता है। ऐसे में राजस्थान बीजेपी भी लगे हाथों कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। जबकि राजस्थान बीजेपी की आपसी कलह लगातार सामने आ रही है। हालांकि इससे पहले कि बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ कोई भी विरोध प्रदर्शन करे कांग्रेस ने बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया है। राजस्थान कांग्रेस में सियासी टक्कर के बीच कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने बीजेपी को घेरा। खाचरियावास ने कहा कि हमारे घर के मामले में बीजेपी को बोलने की जरूरत नहीं है। बयानबाजी तो राजनीति में चलती रहती है, बीजेपी वाले खुद ही बंटे है, पहले खुद का घर देखें ये लोग।बीजेपी के नेता इनकी बुआजी वसुंधरा राजे से टक्कर ले रहे हैं, ये टक्कर बीजेपी के नेताओं को भारी पडे़गी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।