Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Tourists were happy to see the amazing jump of Tigress Raw in Bandhavgarh tiger reserve
{"_id":"638455d21a156d43ad707ae3","slug":"tourists-were-happy-to-see-the-amazing-jump-of-tigress-raw-in-bandhavgarh-tiger-reserve","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बांधवगढ़ में बाघिन रॉ की मनमोहक छलांग देख खुश हुए सैलानी, पर्यटकों ने कैद किया रोमांचक नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बांधवगढ़ में बाघिन रॉ की मनमोहक छलांग देख खुश हुए सैलानी, पर्यटकों ने कैद किया रोमांचक नजारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 12:01 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश का बांधवगढ़ नेशनल पार्क अपने बाघों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां से आये दिन बाघों की दिल खुश करने वाली अठखेलियां सामने आती रहती हैं। बाघों को रोमांचक वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल होते हैं। हाल ही में बाघिन रॉ का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें बाघिन लंबी छलांग मारकर तालाब पार करते नजर आ रही है। वायरल वीडियो में बाघिन खितौली जोन में एक तालाब को धीरे-धीरे पार करते दिख रही है, फिर अचानक लंबी छलांग मारकर तालाब पार करती है। बाघिन के इस मंत्रमुग्ध करने वाले नजारे को सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद किया है जो कि वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शनिवार-शुक्रवार का बताया जा रहा है।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बड़ी संख्या में बाघ हैं। जिन्हें देखने के लिए हर साल प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों से भी पर्यटक यहां पहुंचते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।