Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi News: 584 grams of drugs being smuggled in roadways bus recovered, one accused arrested
{"_id":"67264186c1d6fa496d0ae9ac","slug":"584-grams-of-md-drugs-worth-rs-5845-lakh-seized-from-roadways-bus-going-from-jodhpur-to-ahmedabad-1-accused-arrested-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2276881-2024-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: रोडवेज बस में तस्करी करके ले जाई जा रही 584 ग्राम ड्रग्स बरामद, एक आरोपी को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: रोडवेज बस में तस्करी करके ले जाई जा रही 584 ग्राम ड्रग्स बरामद, एक आरोपी को गिरफ्तार किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 03 Nov 2024 04:17 PM IST
अमीरगढ़ पुलिस द्वारा जोधपुर से अहमदाबाद जा रही रोडवेज बस से 584 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए एमडी ड्रग्स की कीमत 58.45 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है।
इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक बॉर्डर रेंज कच्छ-भुज चिराग कोर्डिया एवं बनासकांठा-पालनपुर पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाना के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार करने लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अमीरगढ़ पोस्ट पर एस.के. परमार की अगुवाई में टीम द्वारा गुजरात सीमा में प्रवेश कर रहे वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा जोधपुर से अहमदाबाद जा रही राजस्थान रोडवेज बस को रुकवाकर तलाशी ली गई तो चितौड़गढ़, राजस्थान निवासी अरशद खान पुत्र अनवर हुसैन रियाज महमंद पठान की जेब से नशीली मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) (कुल 584 ग्राम) एवं 500 रुपये की नकदी पाई गई। एमडी ड्रग्स को लेकर आरोपी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका। इस पर उसे गिरफ्तार कर ड्रग्स को जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए ड्रग्स की कीमत 58 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है।
राजस्थान रोडवेज में मादक पदार्थ तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी समय-समय पर इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। इससे मादक पदार्थों की तस्करी के लिए तस्कर कभी रोडवेज बस में तो कभी ट्रेनों का उपयोग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।