{"_id":"672705fbe6922bc15b0d4325","slug":"video-before-chhath-the-committee-inspected-the-ghat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : छठ से पहले समिति ने किया घाट का निरीक्षण, मात्र 100 मीटर तक की साफ सफाई होने से नाराज दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : छठ से पहले समिति ने किया घाट का निरीक्षण, मात्र 100 मीटर तक की साफ सफाई होने से नाराज दिखे
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:41 AM IST
यमुना नदी के तट पर बने कालिंदी कुंज घाट पर हर बार की तरह इस बार भी छठ पूजा सेवा समिति की ओर से छठ महापर्व का आयोजन होगा। जिसको लेकर घाट की साफ सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर समिति ने घाट का निरीक्षण किया है। इस दौरान पिछले साल से इस साल की व्यवस्थाओं को बढ़ाने की बात कही गई। समिति सलाहकार अविनाश सिंह ने बताया कि तीन किलो मीटर में फैले इस घाट की साफ सफाई प्राधिकरण का सहयोग लिया गया है, हालांकि साफ सफाई काम धीमी गति से चल रहा है जिसको लेकर समिति ने नाराजतगी जताई है, उन्हें उम्मीद है कि जल्द साफ सफाई का कार्य पूरा हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि घाट को पांच हजार बल्बों से सजाया जाएगा। तकरीबन ढाई लाख लोगों के आने की संभावना है। दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की भी व्यवस्था की जा रही है। भक्तों की सुविधा बढ़ाने के लिए इस बार पिछले साल से 10 अधिक बढ़ाकर कुल 25 चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। गोताखोरों समेत एनडीआरएफ भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैनात रहेंगे, वहीं मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी। पुलिस प्रशासन के साथ साथ वालंटियर्स पूरे घाट में व्यवस्थाओं को संभालेंगे। इस निरीक्षण के दौरान विक्रम सेठी, राजेश केसरी, मोहित केसरी, अभिषेक सिंह, हिमांशू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।