Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
VIDEO : court of Annakut decorated in Dharma Sangh devotees delighted after getting darshan sisters puja for brothers
{"_id":"6726feb10276d2f17b08ce35","slug":"video-court-of-annakut-decorated-in-dharma-sangh-devotees-delighted-after-getting-darshan-sisters-puja-for-brothers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धर्म संघ में सजाया गया अन्नकूट का दरबार, दर्शन पाकर भक्त हुए निहाल, बहनों ने भाइयों के लिए किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धर्म संघ में सजाया गया अन्नकूट का दरबार, दर्शन पाकर भक्त हुए निहाल, बहनों ने भाइयों के लिए किया पूजन
भक्तों पर दोनों हाथों से अन्न-धन का खजाना लुटाने वाली मां अन्नपूर्णा का खजाना भी पांच दिनों में बढ़ गया है। कोरोना काल के बाद पिछले तीन सालों के मुकाबले इस साल भक्तों की संख्या भी ज्यादा रही। देश-विदेश के भक्तों ने दान में सोने का हार, गिन्नी, चांदी की पायल, एंटिक सिक्कों के साथ ही विदेशी मुद्रा भी चढ़ाई।
दक्षिण भारत के श्रद्धालु ने माता अन्नपूर्णा को 240 ग्राम वजन का सोने का हार अर्पित किया। श्रद्धालु ने महंत शंकर पुरी को हार अर्पित किया गया। जिसे माता को धारण कराया गया। इसके अलावा सोने के हार, गिन्नी और डेढ़ सौ से अधिक चांदी की पायल भी मां को अर्पित की गई।
कुछ एनआरआई भक्तों ने माता को डॉलर भी अर्पित किए हैं। पिछले तीन सालों की तुलना में मां अन्नपूर्णा के दरबार में भक्तों की संख्या भी तीन गुनी बढ़ गई है। पांच दिवसीय स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए 24 घंटे पहले से ही भक्त कतार में लग गए थे।
भक्तों की कतार शयन आरती तक अनवरत और अटूट रही। कपाट बंद होने के बाद भी भक्तों की लंबी कतार गलियों में लगी थी। पांचों दिन में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। महंत शंकर पुरी ने बताया कि इस साल माता के खजाने में पिछले कई साल के मुकाबले ज्यादा दान आया है। भक्तों की संख्या में भी तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। माता की कृपा से भक्तों का अन्न-धन का भंडार भी वर्ष भर भरा रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।