{"_id":"63033ca36d13f7538e2e2aea","slug":"watch-video-bjp-adhyaksh-jp-nadda-reached-thakur-sweet-shop-in-summerhill-shimla","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने विवि में पढ़ाई के दिनों को किया याद, चाय पीने ठाकुर स्वीट शॉप पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने विवि में पढ़ाई के दिनों को किया याद, चाय पीने ठाकुर स्वीट शॉप पहुंचे
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Aug 2022 01:52 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अचानक समरहिल आ पहुंचे। यहां पर बिताए पुराने दिनों को याद करते हुए वह ठाकुर स्वीट शॉप पहुंचे। यहां उन्होंने 86 साल के नाथू राम से मुलाकात की और उनके पैर छूकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। नड्डा के आने पर यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि, कड़ी सुरक्षा के बीच केवल चुनिंदा लोग ही उनसे मिल पाए। नड्डा ने कहा कि उन्हें यहां पहुंचकर पुराने दिन याद आ गए। जब वह विश्वविद्यालय में पढ़ते थे तो इस दुकान में अकसर चाय पीते थे। नाथू राम ने बताया कि 80 के दशक की शुरुआत में इस स्टाल में नड्डा चाय के साथ-साथ आमलेट खाते थे। उन्होंने बताया कि अब उनके दो बेटे हैं और उनके रिश्तेदार मस्त राम ठाकुर दुकान को चलाते हैं। नड्डा ने स्थानीय दुकानदार जगमोहन से भी मुलाकात की। उन्हें अपने छोटे बेटे की शादी के लिए आमंत्रित भी किया। नड्डा ने बताया कि वह यहीं पले-बढ़े हैं। इसलिए यह घर जैसा लगता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और त्रिलोक जम्वाल भी नड्डा के साथ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।