Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
watch video Himachal Congress Leaders Protest In Shimla Gherao Enforcement Directorate Office In Shimla
{"_id":"62d90ddce22a01202c17a9f9","slug":"watch-video-himachal-congress-leaders-protest-in-shimla-gherao-enforcement-directorate-office-in-shimla","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: शिमला में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन- मोदी हमसे डरता है, ईडी को आगे करता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: शिमला में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन- मोदी हमसे डरता है, ईडी को आगे करता है
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Jul 2022 01:58 PM IST
Link Copied
सोनिया गांधी की ईडी की ओर से पूछताछ के बीच शिमला में कांग्रेस नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने छोटा शिमला स्थित ईडी कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस के कई विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस की प्रचार समिति के चेयरमैन सुखविंदर सुक्खू भी प्रदर्शन में शामिल हुए। सुक्खू ने केंद्र की मोदी सरकार पर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस खूब आक्रामक मुद्रा में है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कांग्रेस के नेताओं पर झूठे मामले बना कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। भाजपा की नीतियों और निर्णयों के विरोध में शिमला में ईडी के कार्यालय के समक्ष आज प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।