Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Watch Video Manali Leh Road Opened For Light Vehicles Truck And Two Wheelers Not Allowed
{"_id":"62667a7fe4560b05df26a28b","slug":"watch-video-manali-leh-road-opened-for-light-vehicles-truck-and-two-wheelers-not-allowed","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: मनाली-लेह मार्ग पर बर्फ से ढके पहाड़ों का दीदार, छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: मनाली-लेह मार्ग पर बर्फ से ढके पहाड़ों का दीदार, छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग/मनाली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Apr 2022 04:30 PM IST
Link Copied
मनाली-लेह मार्ग के बहाल होने के करीब एक माह बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मनाली-लेह मार्ग बारालाचा दर्रे से छोटे वाहनों के लिए रोज दोपहर एक बजे तक खुला रहेगा। लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने मार्ग पर निरीक्षण किया जोकि सफल रहा। वहीं वाया शिंकुला मार्ग पहले ही खोला जा चुका है। उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही खोल दी गई है। अब लोग छोटे वाहनों के माध्यम से बारालाचा दर्रे से होकर जा सकते हैं। लेकिन फिलहाल ट्रक और दोपहिया वाहनों के जाने पर पाबंदी रहेगी। ट्रक और दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए आगामी कुछ दिनों में जब मार्ग पर परिस्थिति सही होगी उसका आंकलन करने के बाद शुरू की जाएगी। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि चिन्हित स्थान पर ही वाहन पार्क करें। इसके साथ ही पुलिस विभाग को पार्किंग और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।