{"_id":"626156bbe751c50cd02a790a","slug":"watch-video-paraglider-pilot-stuck-in-bara-bhangal-kangra-himachal-pradesh","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: मौसम खराब होने की वजह से बड़ा भंगाल में फंसा पैराग्लाइडर पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: मौसम खराब होने की वजह से बड़ा भंगाल में फंसा पैराग्लाइडर पायलट
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Apr 2022 06:36 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बीड़ बीलिंग से मनाली के लिए निकले दिल्ली के पैराग्लाइडर पायलट को रेस्क्यू कर मनाली पहुंचा दिया गया है। पायलट बड़ा भंगाल की पहाड़ियों में लैंडिंग के दौरान फंस गया था। एयर हिमालयन की टीम ने पायलट को पहाड़ियों से सुरक्षित निकालकर मनाली पहुंचाया। मेडिकल चैकअप के बाद वह बिल्कुल फिट है। दिल्ली के पैराग्लाइडर पायलट सुमित ने हाईफ्लाई पैराग्लाइडिंग के तहत मनाली के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन, बीड़ की पहाड़ियों पर अचानक बादल छा जाने और हवा का रुख बदलने के कारण पायलट को लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट ने बड़ा भंगाल की पहाड़ियों के बीच लैंडिंग की। जिसके कारण वह फंस गया और मनाली की ओर नहीं आ पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।