Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Hanuman Janmotsav 2022 devotee pays obeisance at Hanuman Temple Jakhu Shimla Himachal Pradesh
{"_id":"625abdf22a749f2a2754a180","slug":"hanuman-janmotsav-2022-devotee-pays-obeisance-at-hanuman-temple-jakhu-shimla-himachal-pradesh","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: हनुमान जन्मोत्सव पर जाखू मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: हनुमान जन्मोत्सव पर जाखू मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Apr 2022 08:30 PM IST
राजधानी शिमला के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाखू में शनिवार को लगभग दो साल बाद हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में सुबह सात बजे आरती हुई। इस दौरान सवा क्विंटल का रोट चढ़ाया गया। आठ बजे से मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। मंदिर में संत पंडित राम अनुग्रह त्रिपाठी द्वारा भजन और कथा पाठ किया गया। इसके अलावा मंदिर में भक्तों के लिए जलेबी और जूस के स्टाल भी लगाए गए थे। इसके अलावा भंडारा भी परोसा गया। शाम पौने पांच बजे तक मंदिर में करीब पंद्रह हजार भक्तों ने माथा टेका। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने 10 लाख रुपये से अधिक की राशि से बनने वाले मंदिर गेट का शिलान्यास किया। यह गेट पारंपरिक पहाड़ी काष्ठ कला शैली में बनेगा। उन्होंने मंदिर में बनने वाली यज्ञशाला का भी शिलान्यास किया। यह भी पहाड़ी शैली में बनेगी। मंत्री ने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास समिति के सहयोग से अनेक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने प्रयागराज से आए कथा एवं भजन गायक संत पंडित राम अनुग्रह त्रिपाठी मानव सम्राट प्रयागराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।