{"_id":"625ac03ea2eefd3cf70a667d","slug":"watch-video-leakage-in-nhpc-tunnel-in-kullu-himachal-pradesh","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: एनएचपीसी की निर्माणाधीन टनल में फिर लीकेज, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: एनएचपीसी की निर्माणाधीन टनल में फिर लीकेज, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Apr 2022 06:59 PM IST
Link Copied
कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के शिल्हा में बन रही एनएचपीसी चरण दो की निर्माणाधीन टनल में फिर से लीकेज हो गई। लीकेज के दौरान आई बाढ़ से टनल के भीतर मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और भाग कर जान बचाई। बताया जा रहा है टनल के भीतर दर्जनों कामगार काम कर थे। करीब 32 किलोमीटर लंबी बन रही टनल में हुई घटना से मजदूर सहमे हुए हैं। टनल के भीतर हुए भारी लीकेज का एक वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें बाढ़ जैसी स्थिति के बीच एक दूसरे को भागने को आवाज दी जा रही है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी घटना है। लीकेज के साथ आए मलबे से टनल दलदल बन गई। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।