सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   watch video school student crossed flooded khadd in shimla himachal pradesh

वीडियो: कमर में रस्सी बांध उफनती खड्ड को पार कर 7वें दिन स्कूल पहुंचा राहुल

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Aug 2022 05:55 PM IST
watch video school student crossed flooded khadd in shimla himachal pradesh
देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन 75 साल बाद भी हिमाचल में कुछ ऐसे इलाके हैं, जहां जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करनी पड़ती है। जिला शिमला के जुन्गा और ठियोग तहसील की सीमा पर बहने वाली नलटड़ी खड्ड बरसात में उफान पर रहती है। इसके चलते बटोला गांव का आठवीं कक्षा का छात्र राहुल छह दिन तक अपने सिरमौर स्थित शणाई स्कूल नहीं जा सका। सातवें दिन उसने अपनी कमर में रस्सी बांधी और जान जोखिम में डालकर उफनती खड्ड में उतर गया। लोगों ने जैसे-तैसे खड्ड पार कर राहुल को स्कूल तक पहुंचाया। अब राहुल सिरमौर में ही अपने रिश्तेदारों के घर रह रहा है। वहीं, बटोला के रामसा भी खड्ड में बाढ़ आने से करीब 15 दिन तक सिरमौर में रुकने पर मजबूर हो गए थे। बरसात के मौसम में नलटड़ी खड्ड उफान पर रहती है। इस कारण नालटा-बोलटा गांवों का सतोग पंचायत से संपर्क कट जाता है। सिरमौर जिले का भी कुछ हिस्सा इन गांवों से लगता है। बरसात में यहां आना-जाना बंद हो जाता है।

खड्ड का जलस्तर बढ़ने पर विशेषकर मशोबरा ब्लॉक की पीरन पंचायत के नालटा, बटोला, बागड़िया और नट गांवों के लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। वर्ष 2006 में नलटड़ी खड्ड पर पैदल पुल बनाया गया था, लेकिन बरसात के कारण यह क्षतिग्रस्त हो गया था। लोगों का कहना है कि कसुम्पटी के विधायक और स्थानीय पंचायत से कई बार आग्रह किया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान सभा के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप तंवर ने कहा कि आजादी के सात दशक बीतने पर भी कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की हालत दयनीय है। पीरन पंचायत की प्रधान किरण शर्मा ने बताया कि उन्होंने उपायुक्त शिमला और स्थानीय विधायक अनिरुद्ध सिंह से बीते वर्ष यह समस्या उठाई थी, लेकिन अभी तक फुटब्रिज बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।

पुल बनने से सतोग आना जाना होगा आसान
नलटड़ी खड्ड पर पुल बनता है तो मशोबरा ब्लॉक की दूरदराज पीरन और सतलाई पंचायतों को ठियोग की सतोग पंचायत में आना-जाना आसान हो जाएगा। नालटा-बटोला गांव के लोगों की चरागाह और घराट भी खड्ड के पार कांवती में हैं। पुल न होने से लोगों को वाया जघेड होते हुए 15 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। सिरमौर के जघेड़ तक जाने के लिए कोई भी सरकारी परिवहन व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अर्पिता मुखर्जी की जान का खतरा कोर्ट ने बढ़ाई पार्थ की हिरासत

05 Aug 2022

अयोध्या दिवस पर कांग्रेस पर भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ

05 Aug 2022

शिंदे गुट के मंत्री का दावा भाजपा के साथ जाने को तैयार थे उद्धव

05 Aug 2022

हर जिले में रोजगार मेला लगवाएगी योगी सरकार

05 Aug 2022

राष्ट्रमंडल खेल 2022: पहलवान बजरंग और दीपक पुनिया ने जोरदार जीत के साथ किया आगाज समेत हरियाणा की बड़ी खबर

05 Aug 2022
विज्ञापन

हरियाणा: रक्षाबंधन पर बसों में महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चों का भी किराया माफ

05 Aug 2022

ED के सवालों पर कांग्रेस आगबबूला क्यों ?

05 Aug 2022
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 10 बड़ी बातें, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा

05 Aug 2022

वीडियो: किसानों-बागवानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की, स्थिति तनावपूर्ण

05 Aug 2022

हांसी में नहीं रुक रहीं वारदात,डेयरी संचालक के पैर में मारी गोली

05 Aug 2022

स्वतंत्रता दिवस से पहले कुरुक्षेत्र में डेढ़ किलो आरडीएक्स और डेटोनेटर बरामद

05 Aug 2022

सोनीपत के सुधीर लाठ ने राष्ट्रमंडल खेलों में गाड़ दिया लठ,पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड

05 Aug 2022

Video: बंकर में फंसे आठ साथियों को रॉकेट लांचर से बचाने में शहीद हुए थे लेफ्टिनेंट गौतम

05 Aug 2022

शिक्षक भर्ती घोटाला: अर्पिता के 31 पॉलिसी का एक ही नॉमिनी, ED का चौंकाने वाला खुलासा

05 Aug 2022

जालंधर: दो मिनट में 15 लाख की लूट, महिला कर्मचारी से चेन और अंगूठी भी छीनी

04 Aug 2022

राष्ट्रमंडल खेल: सेमीफाइनल में पहुंचे अमित पंघाल,पक्का किया पदक समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

04 Aug 2022

Patra Chawl scam: संजय राउत की बढ़ी मुसीबत, जांच के बाद बढ़ी हिरासत

04 Aug 2022

भिवानी: मकान से टकराई अनियंत्रित कार,राजस्थान के 3 युवकों की मौके पर मौत

04 Aug 2022

Eknath Shinde vs Uddhav Thackeray: एकनाथ शिंदे को बोलने से किसने रोका, शाह का साथ भी नहीं आया काम?

04 Aug 2022

उप राष्ट्रपति चुनावः बीजेपी हुई मायावती की मुरीद, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शान में पढ़े कसीदे

04 Aug 2022

क्या एकनाथ शिंदे होंगे शिवसेना के नए प्रमुख ? दर्शकों ने दी अपनी राय

04 Aug 2022

हिसार: घर में घुसकर सास-बहू को गोलियों से भूना, दो दिन में दूसरी वारदात

04 Aug 2022

फिरोजपुर: मां के कहने पर खरीदा 6 रुपए का लॉटरी टिकट,1 करोड़ रुपए का निकला इनाम

04 Aug 2022

पटियाला: 10 साल के बच्चे ने बैंक से उड़ाए 35 लाख रुपये, वारदात सीसीटीवी में कैद

04 Aug 2022

VIDEO: जनता दरबार में CM योगी बोले- निस्तारण के नाम पर खानापूर्ति न हो

04 Aug 2022

वीडियो: भूस्खलन भी नहीं रोक पाया राह, बाइक को कंधों पर उठाकर चल दिए

04 Aug 2022

तय हो गई महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख, 5 अगस्त को पहला विस्तार

04 Aug 2022

सीएम योगी से सपा नेता रामगोपाल की मुलाकात पर अपर्णा ने कह दी बड़ी बात

04 Aug 2022

VIDEO : मैनपुरी में बीच सड़क पर युवती की हत्या कर युवक ने खुद को मारी गोली

04 Aug 2022

Kuldeep Bishnoi: विधानसभा सदस्यता छोड़ते ही कुलदीप बिश्नोई ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दी चुनौती

03 Aug 2022
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed