Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Almora News
›
Bhaskar Joshi, who had previously been elected, lost the vice-presidential contest decided by the draw-of-lots system.
{"_id":"6abdeaa5dc3f20de8a09c0eb","slug":"video-bhaskar-joshi-who-had-previously-been-elected-lost-the-vice-presidential-contest-decided-by-the-draw-of-lots-system-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: उपाध्यक्ष पद पर पर्ची सिस्टम में हारे पहले निर्वाचित हो चुके भाष्कर जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: उपाध्यक्ष पद पर पर्ची सिस्टम में हारे पहले निर्वाचित हो चुके भाष्कर जोशी
अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:37 AM IST
Link Copied
अल्माेड़ा। एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव के उपाध्यक्ष पद पर भाष्कर जोशी के एक वोट से विजयी होने के बाद उनके प्रतिद्वंदी सुमित जोशी के समर्थकों ने हंगाम करते हुए री- काउंटिंग की मांग उठाई। री- काउंटिंग के बाद दोनों प्रत्याशियों के मत बराबर निकले तो देर रात पर्ची सिस्टम से हुए निर्णय के बाद परिसर प्रबंधन ने सुमित जोशी को विजयी घोषित किया। इससे आक्रोशित भाष्कर जोशी अपने समर्थकों के साथ देर शाम परिसर प्रांगण में धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में पूर्व उपसचिव दीपक तिवारी ने भी अनशन शुरू कर दिया।
बुधवार को धरना स्थल पर बैठे भाष्कर जोशी ने कहा कि उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित होने के बाद भी दूसरे प्रत्याशी को इस पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है। कहा कि उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ में ले ली थी। आरोप लगाया कि यह लोकतांत्रिक अधिकारी की हत्या है। कहा कि वह उपाध्यक्ष पर पर निर्वाचित हो चुके है और वहीं परिसर के उपाध्यक्ष होंगे। कहा कि जब तक उन्हें उपाध्यक्ष घोषित नहीं किया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। आक्रोशित समर्थकों ने परिसर प्रबंधन और जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद समर्थक विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचकर कुलपति प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने मुलाकात कर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई। इसके बाद कुलपति ने भाष्कर जोशी के प्रत्यावेदन के निस्तारण को तत्काल समिति का गठन करने के निर्देश दिए। परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सजीव आर्या और कुलानुशासक डॉ. धनी आर्य ने छात्र नेता दीपक तिवारी को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया। आक्रोश जताने वालों में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष भूपेश गैंडा, पंकज फर्त्याल, युवाम बोहरा, दीपक कनवाल, दृश्यकला संकाय प्रतिनिधि वीरेंद्र जोशी, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि भारतेंदु भाकुनी, रोहित सुशील, आलिया चौहान, तमन्ना बिष्ट, संगीता बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
--------------------
परिसर निदेशक होंगे समिति के अध्यक्ष
- भाष्कर जोशी की ओर से प्राप्त प्रत्यावेदन के निस्तारण के लिए विवि के कुलपति के निर्देश पर समिति का गठन किया गया है। परिसर निदेशक और चुनाव प्रभारी प्रो. जगत सिंह बिष्ट समिति के अध्यक्ष, अधिवक्ता चामू सिंह घस्याल, प्रो. गिरीश चंद्र साह, प्रो. अरशद हुसैन समिति के सदस्य होंगे। समिति को प्रकरण की जांच कर अपनी आख्या जल्द विवि को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।