Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Haridwar News
›
VIDEO : After six months Zilla Panchayat Board meeting was completed in half an hour questions were raised Haridwar
{"_id":"6713601f8923c2902b0582cd","slug":"video-after-six-months-zilla-panchayat-board-meeting-was-completed-in-half-an-hour-questions-were-raised-haridwar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : छह माह बाद जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आधे घंटे में संपन्न, उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : छह माह बाद जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आधे घंटे में संपन्न, उठे सवाल
छह माह बाद जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई जो आधे घंटे में संपन्न हो गई। जिस पर सभी ने सवाल उठाए। कलियर विधायक फुरकान ने कहा कि जिला योजना के बजट से होने वाले विकास कार्यों के टेंडर छह माह में भी नहीं हुए हैं। उन्होंने अध्यक्ष से टेंडर शुरू करने की मांग की। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह उर्फ चौधरी किरण सिंह ने कहा कि सोमवार से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरिया ने रसूलपुर गोठ गांव में जंगली जानवरों से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव रखा। कहा कि इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाए, जिससे कि सुरक्षा दीवार बनने से ग्रामीण जंगली जानवरों से बचे रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा। इसके साथ ही गांव में तार बाढ़ की व्यवस्था का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा। ताकि किसानों की फसलें जंगली जानवरों से सुरक्षित रह सकें। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य से आह्वान किया कि वह सड़के तो बहुत बनवा रहे हैं, लेकिन अब शिक्षा के क्षेत्र में भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लाइब्रेरी स्थापना के लिए प्रस्ताव देने का आह्वान किया कहा कि इससे बच्चों को प्रतियोगी तैयारी करने में सहायता होगी एक गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर बच्चों को लाइब्रेरी मिलेगी तो वह सफल हो सकेंगे बैठक का संचालन नवनियुक्त अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूरी ने किया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।