{"_id":"6780adb93407d660aa06e23c","slug":"video-utathana-maca-ma-utatarayanae-kataka-ka-thhama-thana-ma-bcaca-ka-bca-thalhana-sajao-paratayagata-haii","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उत्थान मंच में उत्तरायणी कौतिक की धूम, दिन में बच्चों के बीच दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उत्थान मंच में उत्तरायणी कौतिक की धूम, दिन में बच्चों के बीच दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता हुई
पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में उत्तरायणी कौतिक की धूम है। मेले में बृहस्पतिवार को दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता, लोकगीत, लोकनृत्य की प्रस्तुतियां हुई। शाम को लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल ने ओ दीपा भाबरा, साली दीपिका, ओ रंगीली धाना और राकेश जोशी ने मुल मुल हंसनी रौनी समधि ज्यू... आदि कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति दर्शकों को देर रात शाम तक बांधे रखा। दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कुसुम सम्मल प्रथम, चंद्रा परगांई दूसरे और तनीषा तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में वेदिका, सान्वी पांडे, हिमानी सम्मल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। लोकनृत्य सीनियर में आनंदा एकेडमी, ऑर्डन प्रोगेसिव स्कूल और देवभूमि एकेडमी और जूनियर वर्ग में आराध्या खाती, कंचन तिवारी, चंद्रा परगाई क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। मंच संचालन हितेश सुयाल ने किया। यहां अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल, संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर, सचिव देवेंद्र तोलिया, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनौली, कैलाश जोशी, शोभा बिष्ट, पुष्पा संभल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।