{"_id":"69047486ffae94001f00cce8","slug":"video-women-boxing-competition-begins-in-nainital-2025-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, डीएम ललित मोहन रयाल ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, डीएम ललित मोहन रयाल ने किया उद्घाटन
नैनीताल के मल्लीताल खेल मैदान में बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया एलीट महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम ललित मोहन रयाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। जिला प्रशासन, खेल विभाग और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 11 राज्यों के करीब 110 मुक्केबाज प्रतिभाग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पहले दिन 23 मुकाबले खेले गए। डीएसओ निर्मला पंत ने बताया पहला मुकाबला 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड की कृतिका ने पंजाब की कशिश को हराकर अपने नाम किया। 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में लद्दाख की कुल्सुमा ने पंजाब की हर्षिता को पराजित किया। 51 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में आंध्र प्रदेश की मेहरुनिसा बेगम ने जीत दर्ज की। 57 से 61 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली की ज्योति और चंडीगढ़ की हर्षिता ने मुकाबला जीता। 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर उत्तराखंड की निकिता चंद ने सीआईएसएफ की खिलाड़ी जौनी को हराया। 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में जंपाना और तनीषा ने मुकाबले जीते। डीएम रयाल ने कहा कि हम सभी को खेल का अपने दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है। आगे भी खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। संचालन नवीन पांडे ने किया। यहां मुखर्जी निर्वाण, गोपाल सिंह खोलिया, नवीन टम्टा, डॉ. नागेंद्र शर्मा, गिरधारी सिंह, जोगेंद्र, कमल जगाती, नीरज भट्ट, देवेंद्र जीना, जोगेंद्र सिंह बोरा, अश्विनी थापा, तुषार जयसवाल, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।