फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   20 minutes seven blasts Smoke fills sky following bomb attacks Dubai security personnel cordon off the area.

20 मिनट में 7 धमाके: दुबई में तबाड़तोड़ हमलों से धुआं-धुआं हुआ शहर, UAE बोला- ये ईरान की कायराना हिमाकत

Wed, 05 Aug 2026 04:14 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 05 Aug 2026 04:14 PM IST
सार

दुबई के जेबेल अली इंडस्ट्रियल क्षेत्र में 20 मिनट के भीतर सात धमाके हुए, जिनके बाद आसमान में काला धुआं दिखाई दिया। वीडियो बनाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार किए गए। घटना के कारण पर सस्पेंस है। हालांकि मिसाइल हमले के दावे हुए हैं। 

विज्ञापन
20 minutes seven blasts Smoke fills sky following bomb attacks Dubai security personnel cordon off the area.
दुबई में धमाकों से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दुबई के जेबेल अली इंडस्ट्रियल क्षेत्र में कई धमाकों हुए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में रात के आसमान में धुएं के घने गुबार छाए हुए दिखाई दे रहे हैं। ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने अमीराती अधिकारियों के हवाले से बताया कि 20 मिनट के अंदर कम से कम सात धमाके हुए।

विज्ञापन


दो लोग क्यों गिरफ्तार हुए? 
रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना का वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी यह साफ नहीं है कि यह घटना किसी हमले का नतीजा थी या कोई औद्योगिक दुर्घटना।
विज्ञापन


इराक के मीडिया ने क्या दावा किया? 
इराक के समाचार माध्यमों ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच यमन से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर मिसाइल हमला किया गया। वहीं, ने कहा है कि ये ईरान की कायराना हिमाकत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मेहर की रिपोर्ट में नासा की थर्मल इमेजिंग का हवाला देते हुए बताया गया है कि बंदरगाह से सटे एक गोदाम में आग लग गई थी, जिसका इस्तेमाल ईंधन के भंडारण और ट्रांसफर के लिए किया जाता था।

आसमान में काला धुआं दिखा
हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की जानकारी तुरंत नहीं मिल पाई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में धमाकों के बाद की तस्वीर दिखाई दे रही है, जिसमें रिहायशी इलाके के पास रात के आसमान में काला धुआं उठता दिख रहा है।

दुबई में कहां स्थित है जेबेल अली? 
दुबई शहर के सेंटर से लगभग 25 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित जेबेल अली, यूएई के अहम शॉपिंग हब में से एक है। यहां कृत्रिम द्वीपों का समूह 'पाम जेबेल अली' और दुनिया के सबसे बड़े मानव-निर्मित बंदरगाह के पास एक फ्री ट्रेड जोन है, ताकि अंतरराष्ट्रीय शिपिंग आसानी से हो सके।



अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान यूएई हाई अलर्ट पर रहा है, क्योंकि इस इलाके में अमेरिका के सहयोगियों पर तेहरान के जवाबी हमलों में यूएई अक्सर निशाना बनता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed