{"_id":"6a730a42628b8dc4010ea78a","slug":"russia-ukraine-war-17-killed-in-massive-russian-missile-strike-on-kyiv-ukraine-launches-drone-counterattack-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: कीव पर रूस का बड़ा मिसाइल हमला, 17 लोगों की मौत; यूक्रेन ने भी ड्रोन से किया पलटवार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine War: कीव पर रूस का बड़ा मिसाइल हमला, 17 लोगों की मौत; यूक्रेन ने भी ड्रोन से किया पलटवार
Wed, 05 Aug 2026 03:32 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:32 PM IST
सार
Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के इलाकों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई और 44 घायल हो गए। जवाब में यूक्रेन ने भी रूस के अंदर ड्रोन हमले किए। दोनों देशों के दावों के बीच जंग और तेज होती दिख रही है। क्या यह हमला युद्ध को और खतरनाक मोड़ पर ले जाएगा? क्या अब शांति की उम्मीद और कमजोर पड़ गई है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
रूस के बड़े हमले के बाद यूक्रेन का पलटवार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर बड़े हमले का गवाह बना है। बुधवार तड़के रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाकों पर मिसाइलों और ड्रोन से भीषण हमला किया। इस हमले में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 44 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यदि समय पर आधुनिक एयर डिफेंस मिसाइलें मिल जातीं तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। वहीं यूक्रेन ने भी रूस के भीतर ड्रोन हमले कर जवाब दिया है।
रूस की ओर से किए गए इस हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों, अन्य मिसाइलों और बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक हमला मुख्य रूप से कीव क्षेत्र पर केंद्रित था। दूसरी ओर रूस का दावा है कि उसने केवल उन ठिकानों को निशाना बनाया जो सैन्य गतिविधियों से जुड़े थे। दोनों देशों के दावे एक-दूसरे से अलग हैं और स्वतंत्र रूप से उनकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- US में भारत की बेटी का कमाल: जान्हवी गुप्ता ने प्रोडक्शन डिजाइन से बनाई अलग पहचान, हॉलीवुड में हो रही तारीफ
विज्ञापन
रूस की ओर से किए गए इस हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों, अन्य मिसाइलों और बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक हमला मुख्य रूप से कीव क्षेत्र पर केंद्रित था। दूसरी ओर रूस का दावा है कि उसने केवल उन ठिकानों को निशाना बनाया जो सैन्य गतिविधियों से जुड़े थे। दोनों देशों के दावे एक-दूसरे से अलग हैं और स्वतंत्र रूप से उनकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
यूक्रेन ने किन जगहों को निशाना बनाए जाने का दावा किया?
जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने गोदामों, रेलवे स्टेशन, बुनियादी ढांचे और नागरिक लॉजिस्टिक्स केंद्रों को निशाना बनाया, जिनका युद्ध से कोई संबंध नहीं था। उनके अनुसार एक ब्रूइंग कंपनी, निर्माण सामग्री के गोदाम और अन्य नागरिक सुविधाएं भी हमले में क्षतिग्रस्त हुईं। यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी डाक सेवा नोवा पोश्टा ने भी बताया कि उसके एक सॉर्टिंग सेंटर को क्लस्टर हथियार से नष्ट कर दिया गया। जेलेंस्की ने अपने सहयोगी देशों से बैलिस्टिक मिसाइल रोधी सिस्टम और इंटरसेप्टर मिसाइलों की आपूर्ति तेज करने की अपील की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- US में भारत की बेटी का कमाल: जान्हवी गुप्ता ने प्रोडक्शन डिजाइन से बनाई अलग पहचान, हॉलीवुड में हो रही तारीफ