फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Massachusetts declares August 15 as 'India Day'

अमेरिका में भारतीय समुदाय का सम्मान: मैसाचुसेट्स ने 15 अगस्त को घोषित किया 'भारत दिवस', गवर्नर ने क्या कहा?

Wed, 05 Aug 2026 09:37 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Aug 2026 09:37 AM IST
सार

अमेरिका के मैसाचुसेट्स में 15 अगस्त को भारत दिवस घोषित किया गया है, जानें गवर्नर मौरा हीली ने भारतीय समुदाय के योगदान को क्यों सराहा और बोस्टन की मेयर ने इस मौके पर क्या कहा।

विज्ञापन
Massachusetts declares August 15 as 'India Day'
मैसाचुसेट्स ने 15 अगस्त को घोषित किया भारत दिवस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका के मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने 15 अगस्त को 'भारत दिवस' (इंडिया डे) घोषित किया है। यह फैसला राज्य में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के योगदान को देखते हुए लिया गया है। गवर्नर ने राज्य के लोगों से इस दिन को उचित तरीके से मनाने में शामिल होने की अपील भी की है।
विज्ञापन


गवर्नर ने एक अगस्त को जारी एक आधिकारिक घोषणा में भारतीय समुदाय के संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका को भी मान्यता दी। उन्होंने कहा कि ये संगठन हर साल स्वतंत्रता दिवस समारोह और सामुदायिक सेवा के कामों के जरिये लोगों को जोड़ने, अलग-अलग संस्कृतियों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने और एक-दूसरे को बेहतर समझने में मदद करते हैं।
विज्ञापन


दुनिया में भारतीय समुदाय की भूमिका क्या कहा?
मैसाचुसेट्स की गवर्नर की ओर से जारी घोषणा में कहा गया है कि 15 अगस्त 2026 को भारत की ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजादी की 79वीं वर्षगांठ होगी। साल 1947 में मिली यह आजादी एक ऐतिहासिक घटना थी, जिसने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा में कहा गया है कि भारत दुनिया में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय रखने वाला देश है। दुनिया के दूसरे देशों में भारतीय मूल के 3.6 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं। इसमें कहा गया कि अमेरिका में 50 लाख से ज्यादा भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो देश और समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और नागरिक जीवन को मजबूत बनाने में बड़ा योगदान देते हैं।

भारत की विविधता का जिक्र 
इसमें कहा गया है कि भारत एक मिली-जुली सभ्यता वाला देश है। यह एक प्राचीन देश है, जो अलग-अलग जातीय समूहों, धर्मों, भाषाओं, रीति-रिवाजों, परंपराओं, पहनावे, खान-पान, जलवायु और प्राकृतिक संसाधनों की बहुत बड़ी विविधता के लिए जाना जाता है। इसके बावजूद भारत में एकता की भावना बनी हुई है।

 



भारतीय-अमेरिकी समुदाय को लेकर क्या कहा?
घोषणा में यह भी कहा गया है कि मैसाचुसेट्स में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने चिकित्सा, विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, कारोबार और सार्वजनिक सेवा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे राज्य की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान और मजबूत हुई है।

ये भी पढ़ें: विवादों में ट्रंप का विशाल स्मारक द्वार: NPS ने जताई चिंता, क्या बदलेगी वाशिंगटन के ऐतिहासिक स्थलों की पहचान?

भारत दिवस कैसे मनाया जाता है?
घोषणा में यह भी कहा गया है कि पूरे मैसाचुसेट्स राज्य में भारतीय-अमेरिकी समुदाय इस अहम अवसर को लगातार मनाता है। इसके लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकतांत्रिक मूल्यों और शांति व प्रगति के प्रति भारत की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को सम्मान दिया जाता है।

बोस्टन में भी क्या हुआ एलान?
इसी तरह की एक घोषणा बोस्टन की मेयर मिशेल वू ने भी की। उन्होंने भी 15 अगस्त को भारत दिवस घोषित किया। उन्होंने बोस्टन में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास के खुलने का स्वागत किया और सेलबोस्टन-250 कार्यक्रम में आई भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सुदर्शिनी की यात्रा का भी जश्न मनाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed