फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   oman-oil-spill-stranded-sanctioned-tanker-caroline-bezengi-environment-crisis

Oil Spill: ओमान तट पर फंसे रूसी तेल टैंकर से बढ़ा रिसाव, गहराया पर्यावरणीय संकट; तट तक पहुंचा ऑयल स्पिल

Wed, 05 Aug 2026 08:07 AM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, बेरूत
पीटीआई, बेरूत Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 05 Aug 2026 08:07 AM IST
सार

ओमान के तट पर कई सप्ताह से फंसे प्रतिबंधित तेल टैंकर से हो रहा कच्चे तेल का रिसाव तेजी से बढ़ गया है। सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार, तेल अब समुद्र के बड़े हिस्से और नजदीकी द्वीपों के तट तक फैल चुका है, जिससे समुद्री संरक्षित क्षेत्र और वहां रहने वाली दुर्लभ प्रजातियों पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
oman-oil-spill-stranded-sanctioned-tanker-caroline-bezengi-environment-crisis
सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा बड़ा तेल रिसाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/AdobeStock

विस्तार

ओमान के तट पर कई सप्ताह से फंसे ब्रिटेन के प्रतिबंधों का सामना कर रहे एक तेल टैंकर से हो रहा तेल रिसाव तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों और एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की ओर से देखी गई सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार, तेल अब तटों तक पहुंच गया है और समुद्र में भी काफी दूर तक फैल चुका है।
विज्ञापन


ग्रीनपीस जर्मनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि एक दिन पहले ली गई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि तेल फैलाव अब करीब 150 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैल चुका है। इसका असर ओमान के सबसे बड़े प्रांत धोफार के पास स्थित किब्लियाह द्वीप के बड़े हिस्से पर पड़ा है।
विज्ञापन


क्यों बढ़ा तेजी से तेल रिसाव?
ग्रीनपीस जर्मनी की नीना नोएल ने कहा, "पिछले सप्ताह की तुलना में यह बेहद बड़ी बढ़ोतरी है।" उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि बड़ी मात्रा में कच्चा तेल रिस रहा है। पिछले सप्ताह तेल फैलाव का क्षेत्रफल करीब 20 वर्ग किलोमीटर आंका गया था। हालांकि, रिसाव अचानक इतना बढ़ने की वजह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सैटेलाइट तस्वीरों में 274 मीटर लंबे सूएजमैक्स श्रेणी के टैंकर 'कैरोलिन बेजेंगी' से उत्तर-पूर्व दिशा में तेल की परत फैलती दिखाई दी। इस टैंकर पर रूस के तेल को ढोने के कारण ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगाए हैं। प्रभावित क्षेत्र अरब सागर रिजर्व का हिस्सा है। यह समुद्री संरक्षित क्षेत्र है, जहां संकटग्रस्त पेट्रेल पक्षी और दुर्लभ अरब सागर हंपबैक व्हेल समेत कई वन्यजीव पाए जाते हैं।

जहाज से भेजी गई थी धमाके की जानकारी
संघर्ष और पर्यावरण पर काम करने वाले नीदरलैंड के संगठन पैक्स के पर्यावरण विशेषज्ञ विम ज्वाइनेनबर्ग ने कहा कि समुद्र की सतह पर दिख रही तेल की परत काफी पतली है, जो कच्चे तेल के प्रकार और मौसम के अनुसार वाष्पित भी हो सकती है। हालांकि, उन्होंने बताया कि द्वीप के दक्षिणी और पश्चिमी तटों तक गाढ़े काले रंग का तेल भी पहुंच चुका है।

ज्वाइनेनबर्ग के अनुसार, तेल की परत अब करीब 90 किलोमीटर तक फैल गई है, जो एक सप्ताह पहले की तुलना में लगभग दोगुनी है। उन्होंने अनुमान लगाया कि टैंकर में 8 लाख बैरल से अधिक कच्चा तेल मौजूद था। दो समुद्री और शिपिंग समाचार माध्यमों के अनुसार, यह टैंकर जून से ओमान के तट पर फंसा हुआ है। उनकी रिपोर्ट में कहा गया कि उस समय चालक दल ने जहाज पर विस्फोट होने की जानकारी दी थी। हालांकि, एपी इन रिपोर्टों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका।

ब्रिटेन ने क्यों लगाया था तेल पर प्रतिबंध?
ब्रिटेन सरकार ने टैंकर पर प्रतिबंध लगाने के फैसले में कहा था कि यह जहाज "ऐसी गतिविधियों में शामिल रहा है या शामिल होने की संभावना है, जिनका उद्देश्य या प्रभाव यूक्रेन को अस्थिर करना या रूसी सरकार का समर्थन करना है।" कैमरून के झंडे वाले इस टैंकर पर यूरोपीय संघ, कनाडा और स्विट्जरलैंड ने भी प्रतिबंध लगाए हैं।


भू-स्थानिक आंकड़ों पर नजर रखने वाली कंपनी सिनमैक्स मैरीटाइम ने पहले एक्स पर बताया था कि उसे मई में ऐसी तस्वीरें मिली थीं, जिनमें यह टैंकर अपनी हालिया यात्रा से पहले रूस के काला सागर स्थित नोवोरोसिस्क बंदरगाह पर दिखाई दिया था। ग्रीनपीस जर्मनी ने अपने बयान में कहा, "तेल फैलाव का यह नाटकीय विस्तार फंसे हुए टैंकर से पर्यावरण को लगातार बने गंभीर खतरे को दिखाता है। साथ ही यह रूस के तथाकथित 'शैडो फ्लीट' से जुड़े तौर-तरीकों के खतरों का भी उदाहरण है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed